फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नेशनल योग चैंपियनशिप में बलराज कांबोज ने पाया तीसरा स्थान

नेशनल योग चैंपियनशिप में बलराज कांबोज ने पाया तीसरा स्थान

Wed, 26 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
नेशनल योग चैंपियनशिप में बलराज कांबोज ने पाया तीसरा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंद्री।
असम प्रदेश के जिला गोलाघाट में हुई तीन दिवसीय नेशनल योग चैंपियनशिप में इंद्री के गांव मुरादगढ़ निवासी बलराज कांबोज ने अपने वर्ग में तीसरा स्थान पाया है। इस चैंपियनशिप में कुल 22 प्रदेशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। बलराज के इस जीत से गांववासियों में खुशी है। मंगलवार को गांव में पहुंचने पर बलराज का स्वागत किया गया। बलराज कांबोज ने बताया कि प्रतियोगिता में उन्होंने 35 से 50 साल के वर्ग में तीसरा स्थान पाया है। उन्होंने बताया कि इसमें कुल 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें प्रथम स्थान असम व दूसरा स्थान पश्चिमी बंगाल के खिलाड़ी को मिला। इस जीत पर बलराज कांबोज को सम्मान के तौर पर मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया। गौरतलब है कि बलराज कांबोज सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं और कई राज्य व अंतरराज्यी योग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अब तक कई पुरस्कार जीत चुके हैं। बलराज ने इससे पहले 2015 में गोल्ड मेडल जीता था। बलराज अब जनवरी 2018 में पांडिचेरी में होने वाली अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिये बलराज अपनी पूरी तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed