फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो समुदायों में तनाव, पुलिस और अधिकारियों ने किया शांत

कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो समुदायों में तनाव, पुलिस और अधिकारियों ने किया शांत

Sun, 23 Jul 2017 10:38 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो समुदायों में तनाव, पुलिस और अधिकारियों ने किया शांत
कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो समुदायों में तनाव, पुलिस और अधिकारियों ने किया शांत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। गांव फरीदपुर में कब्रिस्तान में निर्माण को लेकर दो समुदायों में तनाव बढ़ गया। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी, तहसीलदार, बीडीपीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत किया। बीडीपीओ ने ग्राम पंचायत को दोनों समुदायों की पांच-पांच सदसीय कमेटी बनाकर सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय में पेश होने के निर्देश जारी किए है, ताकि मामले को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाया जा सके। ग्राम पंचायत फरीदपुर ने कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण के लिए प्रस्ताव पास कर विभागीय अधिकारियों को एस्टीमेट के लिए भेजा हुआ है, लेकिन एस्टीमेट आने से पहले ही कब्रिस्तान में निर्माण के लिए सामग्री भेजी जा चुकी है। साथ ही, एक समुदाय ने कब्रिस्तान के पास पड़ी जमीन पर खड़े पेड़ काट दिए। जिससे गांव में किसी ने अफवाह फैला दी कि कब्रिस्तान के साथ लगती जमीन पर मस्जिद का निर्माण किया जाएगा और देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर एकत्रित हो गए तथा यहां पर किए जाने वाले निर्माण का विरोध करने लगे। स्थिति तनावपूर्ण होते देख डीएसपी राजकुमार वालिया, तहसीलदार सुरेश कुमार, बीडीपीओ राजेश कुमार, अतिरिक्त थाना प्रभारी धर्मबीर बड़ौली, मधुबन थाना प्रभारी बलबीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें और दोनों समुदायों को समझाया और समस्या का मिल-बैठकर समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं मामले को लेकर वार्ड-1 के पंच सुरेश कुमार ने सरपंच पर आरोप लगाया कि पंचायत की कार्रवाई में किसी भी पंच को नही बुलाया जाता। सरपंच अपनी मनमर्जी चलाता है। दोनों में विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया।
बीडीपीओ ने मौके से उठवाई निर्माण सामग्री
गांव फरीदपुर में दोनों समुदायों के बीच स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई और दो पक्षों को अधिकारियों द्वारा दो घंटे तक समझाने के बाद भी जब स्थिति शांत नही हुई तो बीडीपीओ राजेश शर्मा ने सरपंच नरेश कुमार को मौके पर पड़ी निर्माण सामग्री उठाने के आदेश जारी कर दिए और आगामी आदेशों तक किसी भी प्रकार के निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया।सरपंच नरेश कुमार ने बताया कि कब्रिस्तान व पीर बाबा की मजार के नजदीक कुछ खाली जमीन पड़ी हुई है, जो कब्रिस्तान की है। जिसकी चारदीवारी के लिए पंचायत ने रेजुलेशन पास कर एस्टीमेट के लिए विभागीय अधिकारियों को भेजा हुआ है और चारदीवारी के निर्माण के लिए पंचायत ने निर्माण सामग्री डलवा दी थी।
विज्ञापन

एक समुदाय के लोग जता रहे जमीन वक्फ बोर्ड की होने का दावा एक समुदाय के लोगों की माने तो जमीन वक्कफ बोर्ड की बताई जा रही है। यदि जमीन वक्कफ बोर्ड की है तो पंचायत उस पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नही करवा सकती। यदि पंचायत की है तो अभी तक चारदीवारी के लिए कोई एस्टीमेट भी पास नही हुआ और जमीन पर ईंटें व अन्य सामग्री भी पहुंच गई। मामले में बहुत झोल है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया कि फरीदपुर पंचायत ने ग्राम सभा में कब्रिस्तान की चारदीवारी को लेकर प्रस्ताव पास किया था। कुछ ग्रामीणों को आपत्ति थी, क्योंकि यहां एक पीर बाबा की मजार है, जहां सभी ग्रामीण आते है, जो किसी धर्म विशेष का नही है। जिसके कारण गांव में विवाद था। ग्रामीणों की कमेटी बना दी गई है। जो भी फैसला होगा, उसके बाद कार्य किया जाएगा। फिलहाल कार्य रूकवा दिया गया है। वहीं जमीन के मामले में उन्होंने कहा कि जमीन वक्कफ बोर्ड की है या नही, इसके रिकार्ड चेक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed