{"_id":"5a66358d4f1c1b88268b60ce","slug":"101516647821-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग की कई जिलो की टीम ने की पंतजलि स्टोर पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग की कई जिलो की टीम ने की पंतजलि स्टोर पर छापेमारी
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग की टीम ने की पंतजलि स्टोर, राइस मिलों और पेट्रोल पंप पर छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
आयकर विभाग पंचकूला, पानीपत, फरीदाबाद, गुड़गांव की संयुक्त टीम ने करनाल आयकर विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में सोमवार को करनाल सहित तरावड़ी में पंतजलि की कई दुकानों, राइस मिलों, पेट्रोल पंप में छापामारी और सर्वे अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने शहर में दो किसान चौक स्थित पंतजलि चिकित्सालय, जीटी रोड स्थित पतंजलि स्टोर और ओसवाल, मॉडल टाउन स्थित एक और पतंजलि स्टोर पर छापामारी और सर्वे किया। साथ ही टीम ने शहर में पतंजलि की दुकान चलाने वाले एक बिजनेसमैन पद्म सेन गुप्ता के सेक्टर-13 स्थित निवास पर भी एकसाथ छापामार कार्रवाई और सर्वे अभियान चलाया। वहीं आयकर विभाग की टीम ने तरावड़ी स्थित एब्रो इंडिया, गॉड विष्णु राइस मिल और एचएसआईआईडीसी एरिया में गुलाटी डीजल पंप पर एकसाथ छापामारा।
छापामारी में आयकर विभाग की टीम को क्या मिला इस बारे में कुछ नहीं बताया गया। लेकिन टीम की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रहने की उम्मीद है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आयकर विभाग की टीम में 150 से अधिक अधिकारी शामिल रहे। टीम में प्रदेश के कई जिलों से आयकर अधिकारियों को शामिल किया गया था। लेकिन मुख्य कार्रवाई करनाल आयकर विभाग की रही। आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया, लेकिन इतना बताया कि कार्रवाई मंगलवार को भी रहेंगी। आयकर विभाग द्वारा एकसाथ जिला में की गई छापामार कार्रवाई से राइस मिलर्स, बिजनेसमैनों और बड़े प्रतिष्ठानों को चलाने वाले संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।