फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   भाजपा व कांग्रेस में कोई फर्क नहीं : प्रकाश अंबेडकर

भाजपा व कांग्रेस में कोई फर्क नहीं : प्रकाश अंबेडकर

Wed, 20 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
भाजपा व कांग्रेस में कोई फर्क नहीं : प्रकाश अंबेडकर
भाजपा और कांग्रेस में कोई फर्क नहीं : प्रकाश अंबेडकर
विज्ञापन

फोटो संख्या-8
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोते प्रकाश राव अंबेडकर ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सरकार में कोई फर्क नहीं है, दोनों ही एक जैसे काम कर रही हैं। वे मंगलवार को पंचायत भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

एक सवाल के जवाब में प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि आज भी हमारे दिमाग से जात की भावना नहीं गई है, आज भी ऊंचनीच का भेद है। आरक्षण को आज डेवलपमेंट का मुद्दा बना दिया है, जो वास्तविकता नहीं है। बुद्धिजीवी के पास बुद्धि होते हुए भी वह इस्तेमाल नहीं करना चाहता है। उन्होंने कहा ‘मुझे लगता है कि जो हालत 2014 में कांग्रेस सरकार की हुई, कहीं वो ही हालत मोदी सरकार की न हो जाए’। आज कांग्रेस पार्टी को जिस प्रकार से सरकार की राजनीति को उजागर करना चाहिये था, वह अभी तक नहीं किया है। इस दौरान प्रकाश अंबेडकर ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। अलग-अलग मुद्दों पर अंबेडकर ने सरकार को घेरा। किसानों, कर्मचारियों व दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार इनके समाधान को लेकर कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed