फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   thief

गिरोह के पांच आरोपियों से चोरी की 20 मोटरसाइकिल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
thief
सीआईए-टू पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 चोरी की बाइक बरामद कर ली गई। जो आरोपियों द्वारा सेक्टर 20 हुडा, ढांड रोड, हनुमान वाटिका, माता गेट, महात्मा गांधी मार्केट, एक निजी अस्पताल, शमशान घाट कैथल व थानेसर एवं पिहोवा से चुराई गई थी। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमवीर की अगुवाई में आरोपी रितेश उर्फ हितेश क्योड़कको रिमांड लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद शुक्रवार-शनिवार की रात क्योड़क पुल के पास नाका लगाया गया। जहां पुलिस ने आरोपी गोकुल उर्फ सन्नी, अरुण व अंकुश क्योड़क को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि इससे पूर्व आपरेशन नाइट डोमिनेशन के दौरान 30 सितंबर व एक अक्टूबर की रात एचसी नरेश कुमार की टीम न बाइक सवार अजय व हितेश उर्फ रितेश को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से मिली बाइक हरीश कुमार मॉडल टाउन कैथल की थी। जिसे रिमांड पर लिया गया था। एसपी ने बताया शेष चारों आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनके मकानों में छुपाई गई 18 बाइक सहित कुल 20 बाइक बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई मोटरसाइकिलों में 27 सितंबर 2019 को बस स्टैंड कैथल से सुरेंद्र कुमार दुब्बल की, 3 जनवरी 2020 को ढांड रोड सस्ता बाजार दुकान सामने से जोगिंद्र सिंह बलराज नगर की, 6 जनवरी को हनुमान वाटिका से शिवचरण चंदाना की, 15 जुलाई को माता गेट कैथल से अनमोल निवासी माता गेट की, 15 अगस्त को ओम मोटर्स ढांड रोड कुरुक्षेत्र से रामपाल टाटका जिला कुरुक्षेत्र की, 18 अगस्त को महात्मा गांधी मार्केट कैथल से राजेश निवासी गोविंद कॉलोनी कैथल की, 3 सितंबर को सूद अस्पताल कैथल के बाहर से लखदीप धर्मपुरा की बाइक पाई गई। पिहोवा व थानेसर सहित अन्य स्थानों से चुराई गई शेष बाइकों के बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed