फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The heat and humidity increased due to the sun making it difficult to walk on the road

Kaithal News: धूप से गर्मी-उमस में इजाफा सड़क पर चलना मुश्किल

Fri, 08 Aug 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The heat and humidity increased due to the sun making it difficult to walk on the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में गर्मी ने एक बार फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते तीन दिनों में तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे वीरवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया।

सुबह के समय आसमान में हल्के बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके विपरीत, जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप तेज होती गई। दोपहर तक बादल पूरी तरह छंट गए और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज धूप और बढ़ी उमस के कारण सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद उम्मीद थी लेकिन आसमान साफ रहा और गर्मी ने फिर से असर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बुधवार और वीरवार को फिर से बारिश की संभावना जताई जा रही है। यदि बारिश होती है तो इससे आमजन के साथ-साथ किसानों को भी राहत मिलेगी। खासतौर पर धान की फसल को पानी की बेहद जरूरत है, लेकिन लंबे समय से जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई है।


मौसम विशेषज्ञ रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बारिश की संभावना बहुत कम है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों की सिंचाई और यूरिया का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed