{"_id":"5f78c3408ebc3ec5ef0303b5","slug":"strike-kaithal-news-knl463141189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़तियों व मिलर्स की हड़ताल तो खत्म हुई, किसानों की समस्याएं ज्यों की त्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़तियों व मिलर्स की हड़ताल तो खत्म हुई, किसानों की समस्याएं ज्यों की त्यों
विज्ञापन
strike
- फोटो : Kaithal
अनाज मंडियों में राइस मिलर्स और आढ़तियों की हड़ताल तो खत्म हो गई। लेकिन किसानों की समस्याएं ज्यों की त्यों हैं। कैथल नई अनाज मंडी में खरीद के इंतजार में बैठे किसानों को उस समय झटका लगा, जब दोपहर बारह बजे तक भी बोली शुरू नहीं हो पाई। खरीद के लिए केवल डीएफएससी खरीद एजेंसी के कर्मचारी ही पहुंचे। एसडीएम को किसानों के रोष का सामना करना पड़ा। जिस कारण वे मंडी छोड़कर चले गए। वहीं 12 बजे के बाद तो गेटपास काटने वाली साइट भी नहीं चली। जिस कारण आढ़ती व किसान गेटपास के लिए भटकते नजर आए।
विदित रहे कि 26 सितंबर के बाद से शनिवार को आढ़तियों व राइस मिलर्स को हड़ताल खत्म करके धान की खरीद करवाने के लिए मंडी में पहुंचना था। किसानों को उम्मीद थी कि सुबह ही खरीद शुरू हो जाएगी। लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी बोली शुरू नहीं हो पाई। तहसीलदार सुदेश मेहरा और एसडीएम संजय कुमार खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के इंतजार में बैठे रहे। तहसीलदार का तो कई खरीद एजेंसियों ने फोन तक नहीं उठाया। 12 बजे खरीद के लिए केवल डीएफएससी खरीद एजेंसी से एक कर्मचारी पहुंचा। जिस पर धान की खरीद शुरू हुई तो किसान भड़क उठे। एक आढ़ती की दुकान की सभी ढेरियां दर्ज कर ली गई तो अलग-अलग धान लिए बैठे किसानों ने एसडीएम को खरी-खरी सुनानी शुरू कर दी। किसानों ने कहा कि 10-10 दिन से धान लिए बैठे हैं। लेकिन अब भी खरीद नहीं हो रही। एसडीएम ने कहा कि वे पांच दिन से खरीद शुरू करवाने के प्रयास में हैं। जल्द ही सभी की खरीद कर ली जाएगी। उन्होंने कोरोना को देखते हुए भीड़ कम करने के लिए कहा। जब किसान शांत नहीं हुए तो एसडीएम वहां से चले गए। इसके बाद आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल के साथ मिलकर खरीद एजेंसी द्वारा मंडी के एक सिरे से धान की खरीद शुरू करवाई। दूसरी ओर जिन किसानों के चंडीगढ़ से मैसेज नहीं आए थे। उन्हें साइट से ऑनलाइन गेट पास दिया जाना था, लेकिन साइट ही नहीं चली। दोपहर 12 बजे के बाद से साइट के ना चलने के कारण आढ़ती व किसान परेशान रहे।
मार्केट कमेटी सचिव दीपक कुमार ने कहा कि डीएफएससी द्वारा धान की खरीद की गई है। साइट में तकनीकी खराबी के कारण विभाग मुख्यालय स्तर पर सूचित कर दिया गया है। जैसे ही वहां से तकनीकी खराबी ठीक होगी, यह चल जाएगी। इसके अलावा मंडी में कोई परेशानी नहीं आने दी जा रही।
विज्ञापन
एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। व्यवस्था बनने में समय जरूर लगता है। लेकिन किसानों की धान की खरीद करवाई जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि उन्हें कोई परेशानी ना हो।
नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल ने कहा कि शनिवार से आढ़ती व मिलर्स ने खरीद की है। इससे कुछ राहत मिली है। लेकिन साइट आदि ना चलने के कारण परेशानी है। इसे दूर किया जाना चाहिए।