{"_id":"67856c64828520b6a405df5f","slug":"solution-to-10-out-of-12-complaints-in-the-camp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-560000-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिविर में 12 शिकायतों में 10 का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिविर में 12 शिकायतों में 10 का समाधान
Tue, 14 Jan 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन निरंतर रूप से किया जा रहा है। जिले के सभी समाधान शिविरों में कुल 12 शिकायतें आई, जिनमें से 10 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में सात शिकायतें आई, जिसमें से छह का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं उपमंडल गुहला-चीका के खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय में लगाए जा रहे समाधान शिविर में चार शिकायत प्राप्त हुई, जिसका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। कलायत एसडीएम कार्यालय में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसके समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
डीसी प्रीति ने कहा कि समाधान शिविर सरकार की एक अच्छी पहल है। आमजन को एक ही छत के नीचे सभी विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहते हैं, जिससे किसी समस्या का जल्द समाधान होना संभव हो जाता है। आमजन को इन शिविरों का लाभ उठाना चाहिए। संवाद