{"_id":"6aaadc0e8a08502444018bad","slug":"shop-operator-absconds-after-collecting-one-lakh-rupees-under-a-jewellery-scheme-kaithal-news-c-245-1-kht1013-155195-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जूलरी स्कीम में एक लाख रुपये जमा कराने के बाद दुकान बंद कर संचालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जूलरी स्कीम में एक लाख रुपये जमा कराने के बाद दुकान बंद कर संचालक फरार
विज्ञापन
कैथल। चीका में जूलरी स्कीम के नाम पर एक लाख रुपये जमा कराने के बाद दुकान बंद कर संचालक भाग गया। गांव कम्हेड़ी निवासी महिला कोमलप्रीत कौर की शिकायत पर चीका थाना पुलिस ने आरोपी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कीम में दो नाम से जमा कराई राशि
पुलिस को दी शिकायत में कोमलप्रीत कौर ने बताया कि उसने प्रिंस ज्वेलर्स की स्कीम में कुल एक लाख रुपये जमा करवाए थे। इसमें 50 हजार रुपये कुलवंत कौर और 50 हजार रुपये उसके नाम से जमा किए गए थे। कुल राशि में से 68 हजार रुपये नकद दिए गए जबकि 32 हजार रुपये गूगल-पे के माध्यम से जमा करवाए गए। महिला ने बताया कि फरवरी 2026 से जूलरी दुकान संचालक के दोनों मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। इसके बाद उसने संचालक से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो सकी। मार्च में जब वह चीका स्थित दुकान पर पहुंची तो वहां दुकान बंद मिली।
दुकान खाली करने का आरोप
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि संचालक दुकान खाली कर वहां से चला गया। वर्तमान में उसकी माता की ओर से वहां कपड़ों की दुकान चलाई जा रही है। महिला के अनुसार जमा कराई गई राशि वापस नहीं की गई और दुकान बंद करने के बाद संचालक ने उससे संपर्क भी बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके पास भुगतान से संबंधित रिकॉर्ड, फोटो और वीडियो समेत अन्य साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें वह जांच के दौरान पुलिस को उपलब्ध करवाएगी। महिला ने अपनी जमा राशि वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
चीका थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान भुगतान संबंधी रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जाएगी।