{"_id":"6aaadbdaefe99a14eb0539f0","slug":"tribute-gatherings-will-be-held-at-the-memorials-of-those-who-made-the-ultimate-sacrifice-in-the-1965-war-kaithal-news-c-245-1-kht1014-155180-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 1965 युद्ध के बलिदानियों के स्मारकों पर लगेंगे श्रद्धांजलि मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 1965 युद्ध के बलिदानियों के स्मारकों पर लगेंगे श्रद्धांजलि मेले
विज्ञापन
कैथल। वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए बलिदान देने वाले कैथल जिले के वीर सैनिकों की स्मृति में उनके स्मारकों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों में बने इन शहीद स्मारकों पर होने वाले कार्यक्रमों में शहीद परिवारों के सदस्य, ग्रामीण, विद्यार्थी, स्कूल स्टाफ और पूर्व सैनिक शामिल होकर वीर शहीदों को नमन करेंगे। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल के प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि 18 सितंबर को शहीद हरभजन सिंह स्यूं माजरा के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
19 सितंबर को शहीद हरि चंद नैना को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 20 सितंबर को शहीद केहर सिंह ढांड, शहीद गुरदयाल सिंह जाखौली और शहीद सियाराम राजौंद की स्मृति में कार्यक्रम होंगे। 22 सितंबर को शहीद करनैल सिंह हरिगढ़ किनण और शहीद रामचंद्र कैलरम को श्रद्धांजलि दी जाएगी। दोनों एक ही बटालियन, कंपनी और प्लाटून में तैनात थे और एक ही स्थान पर एक साथ वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्होंने बताया कि आतंकवादी गतिविधियों में बलिदान देने वाले शहीद सुरेंद्र सिंह क्योर माजरा और शहीद सुरेश कुमार फ्रांसवाला को 30 सितंबर को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
जगजीत फौजी ने ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। उन्होंने स्कूल स्टाफ से भी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके परिवारों और सैनिकों का सम्मान बढ़ाने का आह्वान किया।