फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Opportunity for ITI admission: Counseling for vacant seats to be held from the 17th to the 22nd.

Kaithal News: आईटीआई में दाखिले का मौका, 17 से 22 तक रिक्त सीटों पर होगी काउंसलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Opportunity for ITI admission: Counseling for vacant seats to be held from the 17th to the 22nd.
कैथल। जिले की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला लेने से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए एक और मौका दिया गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा ने राजकीय और निजी आईटीआई में रिक्त सीटों को भरने के लिए दोबारा काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत 17 से 22 सितंबर तक विद्यार्थियों को काउंसलिंग के तहत खाली सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को उनकी योग्यता और मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। दाखिले के लिए विद्यार्थियों को संबंधित आईटीआई में पहुंचकर उपलब्ध ट्रेड और सीटों की जानकारी लेनी होगी। प्रवेश प्रक्रिया रिक्त सीटों की उपलब्धता के अनुसार पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में 19 आईटीआई में चल रहे प्रशिक्षण

जिले में नौ राजकीय और 10 निजी आईटीआई संचालित हैं। इनमें एनसीवीटी और एससीवीटी से संबंधित विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है। विभाग के अनुसार अभी जिले में करीब 600 सीटें खाली हैं। इनमें कई ट्रेडों में विद्यार्थियों के पास प्रवेश का अवसर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा

दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि में संबंधित आईटीआई में पहुंचना होगा। उन्हें शैक्षणिक प्रमाणपत्रों सहित अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे। सीटों का आवंटन उपलब्धता और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

तकनीकी प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर

आईटीआई में विभिन्न तकनीकी ट्रेडों का प्रशिक्षण लेने के बाद युवाओं के लिए रोजगार के साथ अप्रेंटिसशिप के अवसर भी उपलब्ध होते हैं। तकनीकी कामगारों की मांग को देखते हुए कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं के लिए रोजगार हासिल करने का एक माध्यम है।


जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि विभाग की ओर से जारी काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत 17 से 22 सितंबर तक रिक्त सीटों पर दाखिले होंगे। इच्छुक विद्यार्थी अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार उपलब्ध ट्रेड में प्रवेश ले सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed