फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seeing the marriage of Sita-Ram started cheering Jai Shri Ram

सीता-राम विवाह देख लगे जय श्रीराम के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Seeing the marriage of Sita-Ram started cheering Jai Shri Ram
7-सीवन। रामलीला में स्वयंवर के दौरान सीता को जयमाला पहनाते हुए राम कलाकार। - फोटो : Kaithal
सीवन। बाबा नारायण दास मंदिर परिसर में बाबा नारायण दास रंगमंच क्लब रामलीला कर रहा है। मंचन के दौरान ऋषि विश्वामित्र का श्रीराम व लक्ष्मण को ले जाना, सुबाहु व ताड़का वध और सीता स्वयंवर की लीला का दृश्य दर्शकों को दिखाया। जब सीता और श्रीराम का विवाह हुआ तो जयश्री राम के जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्यातिथि रहे फूड सप्लाई इंस्पेक्टर विनोद शर्मा व सुभाष प्रजापति ने रिबन काटकर मंचन की शुरुआत की। मंचन में दिखाया कि सबसे पहले राजा दशरथ के दरबार में विश्वामित्र मुनि का आगमन होता है। वे राजा दशरथ से उनके यज्ञ की रक्षा के लिए राम-लक्ष्मण को साथ ले जाने की आज्ञा मानते हैं। राजा पहले तो मना करते हैं, लेकिन बाद में वे राजी होते हैं। ऋषि आश्रम में जाते हैं तो सुबाहु सहित अन्य राक्षस उन्हें परेशान करते हैं। श्रीराम उनका वध कर देते हैं। इसके बाद ताड़का आती है, श्रीराम उसका वध कर देते हैं।
विज्ञापन

फिर सीता स्वयंवर मंचन में दिखाया कि जनक भगवान शिव को तोड़ने की शर्त पर सीता के विवाह के लिए स्वयंवर रख देते हैं। स्वयंवर में कई राजाओं ने आकर धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन वे उसे हिला तक नहीं सके। इसके बाद गुरु की आज्ञा पाकर श्रीराम ने धनुष को उठा लिया। इसके बाद सीता ने श्रीराम को अपना वर चुना। इसके बाद दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान सुरेश सैनी ने बताया कि रामलीला में स्व. गीतकार रामविलास स्नेही के लिखे हुए रामलीला के गीतों का हर दिन हर एक कलाकार गाता है। इस मौके पर क्लब के उपप्रधान धर्मेंद्र शर्मा, प्रवीन हंस, मांगे राम शर्मा, अमर सिंह बंटी, भाजपा आईटी सेल प्रमुख बलविंद्र जांगड़ा, जोगिंद्र शर्मा, विनोद बहल, चेतन शर्मा, रितिक शर्मा, शेखर राणा, युवराज जांगड़ा, अभिषेक मेहता, विरेंद्र व जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed