फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three people killed, two women injured in separate road accidents.

Kaithal News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दो महिलाएं घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three people killed, two women injured in separate road accidents.
पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर पहुंचे परिजन। संवाद
कैथल। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हुई हैं। पाई में खेत की ओर जा रही दो महिलाओं को फॉर्च्यूनर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय मंजू की मौत हो गई जबकि उनकी भाभी सुमन गंभीर रूप से घायल हो गईं। सुमन का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। वहीं पंथ नगर में बाइक की टक्कर से घायल 48 वर्षीय रामेश्वर ने पांच दिन बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें लगीं। लोधर-खेड़ी शेरखां मार्ग पर तेल टैंकर की चपेट में आने से 50 वर्षीय सेटा राम की मौत हो गई। तीनों मामलों में पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


फॉर्च्यूनर की टक्कर से 38 वर्षीय मंजू की मौत
पाई निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 सितंबर की शाम करीब 5:45 बजे उनकी पत्नी 38 वर्ष मंजू और भाभी सुमन घर से खेत की ओर जा रही थीं। वह दोनों से करीब 50 कदम पीछे चल रहा था। सिसमौर रोड पर जलघर के सामने पहुंचने पर सिसमौर की तरफ से तेज गति से आई सफेद रंग की फॉर्च्यूनर ने दोनों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ने कुछ दूरी पर वाहन रोककर नीचे उतरने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों और राहगीरों को एकत्र होते देखकर वह वाहन लेकर भाग गया। उसने फॉर्च्यूनर का नंबर नोट कर लिया। दोनों को नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने मंजू को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी भाभी को रेफर कर दिया गया। उनका पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि मामले में धारा 106, 125(ए) और 281 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पंथ नगर में घायल 48 वर्षीय रामेश्वर ने दम तोड़ा
पाबसर निवासी सुखदेवी ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर को वह अपने पति रामेश्वर के साथ घरेलू काम से कैथल आई थी। लौटते समय रामेश्वर मोटरसाइकिल चला रहे थे और वह पीछे बैठी थी। शाम करीब चार बजे पंथ नगर की गली नंबर चार के पास पीछे से तेज गति से आई दूसरी मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। दूसरी बाइक के चालक ने अपना नाम सतवीर निवासी वजीरखेड़ा, कैथल बताया था। राहगीरों की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनके पति को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सक ने 11 सितंबर को उन्हें बयान देने के लिए अनफिट बताया। 12, 13 और 14 सितंबर को भी वह बयान देने की स्थिति में नहीं थे। 15 सितंबर को अस्पताल में उनकी मौत हो गई। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि थाना सिविल लाइन में धारा 281 और 106(1) बीएनएस के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेल टैंकर की टक्कर से 50 वर्षीय सेटा राम की मौत
साहिल ने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर को उसके पिता सेटा राम और सुभाष मोटरसाइकिल से उचाना दवाई लेने गए थे। बाइक सुभाष चला रहा था। लौटते समय लोधर से खेड़ी शेरखां की तरफ करीब दो किलोमीटर आगे पीछे से आए तेल टैंकर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सेटा राम सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। सुभाष भी दूसरी तरफ जा गिरा। हादसे की सूचना मिलने पर वह और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सुभाष ने बताया कि टैंकर चालक कुछ दूरी पर वाहन रोकने के बाद वहां से चला गया। ग्रामीणों ने टैंकर का नंबर नोट कर लिया। उसके पिता को सरकारी अस्पताल कैथल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। डीएसपी रोहताश कुमार ने बताया कि मामले में धारा 281 और 106 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस टैंकर के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने में जुटी है।

पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर पहुंचे परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर पहुंचे परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर पहुंचे परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर पहुंचे परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर पहुंचे परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर पहुंचे परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed