फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Patriotic enthusiasm shown in the students

Kaithal News: विद्यार्थियों में दिखा देशभक्ति का उत्साह

Sun, 13 Aug 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 13 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Patriotic enthusiasm shown in the students
कैथल। सुपार्श्व जैन स्कूल ने अमर उजाला के सहयोग से शनिवार को आजादी महोत्सव के उपलक्ष्य में मां तुझे प्रमाण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के बावजूद विद्यार्थियों में देशभक्ति का उत्साह व राष्ट्रीय पर्व की उमंग देखते बन रही थी। रैली निकालने के पहले विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकार रविंद्र चौधरी व यातायात थाना प्रभारी रमेश कुमार ने शिरकत की। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के बारे में बताया। यातायात थाना प्रभारी ने भी बच्चों को संबोधित किया। इसके बाद मां तुझे प्रणाम थीम पर पदमा सिटी मॉल के नजदीक से जागरूकता रैली को जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


यह रैली स्कूल से लेकर पदमा सिटी मॉल के पास से होते हुए पिहोवा चौक पर पहुंची। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, जय हिंद, जय भारत के नारे लगाए। वहीं सडक़ से गुजरते हुए यातायात एसएचओ ने बच्चों को लाइन में चलने और अनुशासन के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की अध्यक्ष प्रज्ञा जैन ने की। जिला शिक्षा अधिकारी व यातायात प्रभारी ने अमर उजाला फाउंडेशन की ऐसे कार्यक्रम करवाने की सराहना की। यातायात प्रभारी ने कहा कि देश की आजादी के लिए 200 साल के संघर्ष का इतिहास विद्यार्थियों को हमारी पीढ़ियों को इसके बारे जरूर पता होना चाहिए। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को हमारी संस्कृति, संघर्ष, बलिदान की सभ्यता यात्रा की जानकारी देने के लिए करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हमें इसे सुरक्षित रखना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों देश की आजादी के लिए 200 साल के संघर्ष का इतिहास विद्यार्थियों को हमारी पीढ़ियों को इसके बारे जरूर पता होना चाहिए।

जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस पर प्रस्तुति को लेकर बच्चों को जागरूक किया। इसके साथ ही देशभक्ति नारे लगवाए और बच्चों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि बच्चों के ऐसे कार्यक्रमों से जागृति पैदा होती है। इसके साथ उन्होंने स्वतंत्रता बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया और बच्चों से स्वतंत्रता दिवस को लेकर कई प्रश्न भी पूछे। जिसका बच्चों ने सही जवाब दिया।


स्कूल की अध्यक्ष प्रज्ञा पाशा जैन ने कहा कि विद्यार्थियों को देश के इतिहास के बारे में बताने के लिए ऐसे कार्यक्रम की जरूरत है क्योंकि ऐसे कार्यक्रम से विद्यार्थी जल्द सीखते हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में दिए जा रहे अमर उजाला के योगदान के बारे सभी विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन का धन्यवाद किया और इसकी सराहना की। इस अवसर पर गीतिका, गीता, सविता, नीलम, आरजू, जायना, ललिता, लक्षित व आशा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed