फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   panchyat-election-news

86 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने चुनी अपनी सरकार

Mon, 11 Jan 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 11 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में कैथल और गुहला ब्लॉक में 86.6 प्रतिशत लोगों ने वोट डालकर अपने-अपने गांवों की सरकार चुनी। कैथल ब्लॉक में नई बनी पंचायत पट्टी डोगर शक्ति नगर के एक बूथ पर 100 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सांपन खेड़ी के एक बूथ पर 99 प्रतिशत वोटिंग हुई। दोनों ब्लॉक में 20 बूथों पर 95 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। पहले चरण में कैथल ब्लॉक के गांव सिसला में एक बूथ पर सबसे कम 44.72 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


कैथल ब्लॉक में 88.6 और गुहला ब्लॉक में 84.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों ही ब्लॉक में 2,17,337 वोटरों में से 1 लाख,90 हजार,24 मतदाता बूथों पर पहुंचे। इनमें कैथल ब्लॉक में 1 लाख 39 हजार 552 में से एक लाख 24 हजार 198 मतदाताओं ने वोट डाले। गुहला ब्लॉक में 77 हजार 785 में से 65 हजार 826 मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन


दोनों ब्लॉक में कई बूथों पर तो मतदान ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। कैथल ब्लॉक के गांव रोहेड़ियां से अलग होकर नई बनी पट्टी डोगर शक्ति नगर पंचायत के बूथ नंबर 90 पर 288 में से 288 मतदाताओं ने वोट डालकर रिकॉर्ड बना दिया। इसके अलावा इस ब्लॉक में 10 बूथों पर 95 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। इनमें गांव संगतपुरा में बूथ नंबर-16 पर 566 में से 540 मतदाताओं ने 95 प्रतिशत, दिल्लोंवाली के बूथ नंबर-26 पर 396 में से 379 मतदाताओं ने 95.71, मानस में बूथ नंबर-68 पर 517 में से 493 ने 95.36 प्रतिशत, बलवंती के 114 नंबर बूथ पर 439 में से 424 ने 96.58 प्रतिशत मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार 115 नंबर बूथ पर 368 में से 350 ने 95.11 प्रतिशत, खेड़ी रायवाली में बूथ नंबर-174 में 387 में से 374 ने 96.64 प्रतिशत, 175 बूथ पर 383 में से 377 ने,  76 बूथ पर 380 में से 368 ने वोट डाले।

सांपन खेड़ी में बूथ नंबर-215 पर 303 में से 302 ने वोट डाले। चंदाना में बूथ नंबर-265 पर 585 में से 559 ने
मताधिकार का प्रयोग किया। गांव फ्रांसवाला में 387 में से 396 लोगों ने वोट डाले, जसवंती के बूथ नंबर-128 में 96.43 प्रतिशत भैणी माजरा में 302 में से 287 ने वोट डालकर 95 प्रतिशत से अधिक मतदान किया। वहीं सिसला के बूथ नंबर-229 पर 559 में से 250 लोगों ने जिले में सबसे कम 44.72 प्रतिशत वोट डाले।

ब्लॉक में गांव भाटिया में बूथ नंबर-33 में 386 में से 367 ने 95.08 प्रतिशत मतदान किया, दाबा के 52 नंबर बूथ पर 512 में से 491 ने, 53 नंबर बूथ पर 454 में से 433 ने तथा डंडौता में बूथ नंबर-54 में 508 में से 492 ने 95 प्रतिशत से अधिक वोट डाले। हेमू माजरा के बूथ नंबर-69 में 442 में से 426 ने 96.38 प्रतिशत, खरल में 89 नंबर बूथ पर 472 में से 450 ने 95.34 प्रतिशत वोट डाले। वहीं गांव सुल्तानिया के बूथ नंबर-127 में 499 में से 478 ने 95.79 प्रतिशत मतदान किया।


समाचार लिखे जाने तक गुहला ब्लॉक के गांव माजरी में मतदान जारी था। यहां गांव थेह बुटाना के बूथ नंबर-137 पर सर्वाधिक कम 50.48 प्रतिशत वोट डले। यहां 620 में से 313 लोगों ने वोट डाले।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed