फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Orders to keep special vigil on villages with poor sex ratio

Kaithal News: खराब लिंगानुपात वाले गांवों पर विशेष निगरानी करने के आदेश

Wed, 02 Jul 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 02 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Orders to keep special vigil on villages with poor sex ratio
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में मंगलवार को डीसी प्रीति ने जिला स्टैंडिंग कमेटी की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में लिंगानुपात सुधार के लिए सभी विभाग मिलकर टीम वर्क से काम करें। खराब लिंगानुपात वालों गांवों पर विशेष निगरानी के आदेश देते हुए कहा कि कमेटी के सभी सदस्य लिंग जांच और भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए ठोस रणनीति तैयार करें।

डीसी ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में लिंगानुपात बेहद खराब है, वहां विशेष फोकस किया जाए। गर्भपात और लिंग चयन संबंधी तथ्यों का गहराई से विश्लेषण कर असली कारण पता लगाएं और जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर गांवों में गर्भवती महिलाओं का डेटा अपडेट रखें और नियमित निगरानी करें। पुलिस विभाग लिंग जांच के मामलों में कड़ी कार्रवाई कर उदाहरण पेश करे ताकि कोई इस तरह के अपराध करने का साहस न कर सके।
विज्ञापन


सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए कि जिले में सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर, एमटीपी सेंटर और आईवीएफ सेंटर की समय-समय पर औचक जांच की जाए। जिला ड्रग कंट्रोलर यह सुनिश्चित करें कि अवैध रूप से कहीं भी एमटीपी किट की बिक्री न हो। इसके लिए मेडिकल स्टोर्स का भी औचक निरीक्षण किया जाए। डीसी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गांवों में जागरूकता शिविर लगाए जाएं, जिनमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और ग्राम पंचायत की भागीदारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी थानों, सीएचसी और पीएचसी में सुझाव पेटिका लगाई गई हैं, जिनमें आशा और आंगनबाड़ी वर्कर गुप्त सूचनाएं डाल सकती हैं। साथ ही लघु सचिवालय में भी सुझाव पेटिका स्थापित की जाएगी ताकि कोई भी व्यक्ति लिंग जांच से संबंधित गोपनीय जानकारी दे सके।

सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए कि हर माह स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कर लिंगानुपात की प्रगति की समीक्षा की जाए। सचिवालय परिसर में बेहतर और खराब लिंगानुपात वाले गांवों की सूची भी प्रदर्शित की जाएगी। डीसी प्रीति ने पुलिस अधिकारियों को हाल ही में दर्ज एमटीपी किट से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में एक-एक करके कम लिंगानुपात वाले गांवों की समीक्षा भी की गई।


इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला, डीएसपी सुशील प्रकाश, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नसीब सिंह सैनी, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि, जिला ड्रग कंट्रोलर डॉ. चेतन वर्मा, सहायक जनसंपर्क अधिकारी अमित कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed