फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanitation workers' union dismisses agreement as a 'lollipop'; warns of renewed agitation.

Kaithal News: समझौते को सफाई कामगार यूनियन ने बताया लॉलीपॉप, फिर आंदोलन की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' union dismisses agreement as a 'lollipop'; warns of renewed agitation.
बैठक में मौजूद एसकेयू प्रदेश समिति सदस्य कुलदीप। विज्ञ​प्ति
कलायत। हरियाणा सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच हुए समझौते को सफाई कामगार यूनियन हरियाणा ने लॉलीपॉप बताया है। यूनियन के राज्य समिति सदस्य कुलदीप ने कलायत नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की बैठक लेकर समझौते की शर्तों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 37 दिन चली हड़ताल समझौते के बाद समाप्त हो गई थी लेकिन बड़ी संख्या में कर्मचारी इससे संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

कुलदीप ने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांग उन्हें नियमित करने की थी। सरकार ने इस मांग को मानने के बजाय केवल पे-रोल पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। उनके अनुसार प्रदेश में सरकार की ओर से ठेके पर रखे गए करीब 13,093 कर्मचारी हैं जबकि नगर निकायों में करीब 6,800 पद ही रिक्त हैं। ऐसे में सभी कर्मचारियों के नियमित होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि 6800 पदों पर भी पहले विज्ञापन जारी किए जाएंगे और भर्ती के लिए मापदंड तय किए जाएंगे। यूनियन का आरोप है कि लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों के लिए नए मापदंड तय करने से कई कर्मचारी नियमित होने से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन


आउटसोर्स और डोर-टू-डोर कर्मचारियों के लिए भी जताई नाराजगी
कुलदीप ने कहा कि आउटसोर्सिंग और डोर-टू-डोर सफाई कर्मचारियों को नियमित करने के दायरे से बाहर रखा गया है। उन्होंने सरकार के इस रुख पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सफाई कामगार यूनियन कर्मचारियों से दोबारा आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान करेगी। बैठक में डोर-टू-डोर प्रधान दिलबाग सहित सतीश, अनमोल, कृष्ण, अजय, सुनील, रामनिवास, मोनू मचल और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद एसकेयू प्रदेश समिति सदस्य कुलदीप। विज्ञप्ति

बैठक में मौजूद एसकेयू प्रदेश समिति सदस्य कुलदीप। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed