फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

आफत के साथ राहत लेकर आया कोहरा

Sat, 09 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sat, 09 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
वीरवार रात और शुक्रवार सुबह घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरे से आफत के साथ-साथ किसानों ने राहत की सांस ली है। गेहूं की फसल को इस समय कम तापमान की आवश्यकता है लेकिन कोहरा व बरसात दोनों के न होने से इसे विकसित होने में परेशानी आ रही है। मौसम विशेषज्ञों ने सात व आठ जनवरी को हल्की बूंदाबांदी होने की उम्मीद जताई थी लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बूंदाबांदी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


वीरवार शाम के समय से ही घना कोहरा शुरू हो गया। रात ग्यारह बजे तक यह इतना घना हो गया कि दृश्यता एक मीटर तक पहुंच गई थी। अंधेरी रात और कोहरे के कारण रात भर वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह जब लोग उठे तो घने कोहरे ने उनका स्वागत किया। 11 बजे के बाद ही मौसम खुल सका। कोहरे के कारण अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार के 21.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शुक्रवार का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 7.5 से 8.5 रहा।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि शनिवार को भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 13 जनवरी को बरसात की उम्मीद है। कोहरे से गेहूं की फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed