{"_id":"6b0c70c02d52e03b5201a9cb","slug":"at-11-centers-2546-out-of-2993-students-appeared-for-the-nmms-examination-while-447-remained-absent-kaithal-news-c-245-1-kht1014-158581-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 11 केंद्रों पर एनएमएमएस परीक्षा में 2993 में से 2546 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 447 रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 11 केंद्रों पर एनएमएमएस परीक्षा में 2993 में से 2546 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 447 रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का दौरा कर जायजा लेते जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार। विज्ञप्ति
कैथल। राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) के तहत जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 2993 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था जिनमें से 2546 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे जबकि 447 गैरहाजिर रहे। इस तरह जिले में कुल 85.06 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार के निर्देशन में परीक्षा के सफल संचालन के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं। उन्होंने और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों ने दौरा कर परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
जिला नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ छतरपाल ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित नियमों के अनुसार करवाई गई। उन्होंने कहा कि केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गर्ल्स विंग में 311 में से 292 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। यहां उपस्थिति 93.89 प्रतिशत रही, जो जिले के सभी केंद्रों में सबसे अधिक है। जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 239 में से 222 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 252 में से 229, सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 311 में से 275 और सरस्वती बाल विहार हाई स्कूल में 310 में से 273 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 312 में से 236 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन में 240 में से 192 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 48 गैरहाजिर रहे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली में 287 में से 221 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन रोड में 312 में से 267, एवरग्रीन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 108 में से 94 और श्री ग्यारह रुद्री विद्या मंदिर में 311 में से 245 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
...................
चार साल तक हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये
एनएमएमएस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसमें चयनित विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक हर महीने एक हजार रुपये यानी चार साल में कुल 48 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए विद्यार्थी का सरकारी स्कूल में पढ़ना अनिवार्य है। जिले में पहले से कुल 494 विद्यार्थी योजना का लाभ ले रहे हैं।