{"_id":"6b0c71caebbc5106640360d4","slug":"yogesh-dhanda-competing-in-the-senior-state-boxing-championship-for-the-first-time-won-a-silver-medal-kaithal-news-c-245-1-kht1014-158574-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पहली बार सीनियर स्टेट बॉक्सिंग में उतरे योगेश ढांडा ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पहली बार सीनियर स्टेट बॉक्सिंग में उतरे योगेश ढांडा ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
बॉक्सिंग खिलाड़ी योगेश ढांडा। कोच
कैथल। घासो नरवाना में 23 से 27 नवंबर तक आयोजित सीनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कैथल के मुक्केबाज योगेश ढांडा ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में योगेश ढांडा पहली बार सीनियर वर्ग में खेलने उतरे थे। अपने पहले ही टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर उन्होंने प्रतिभा का परिचय दिया।
योगेश ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। प्रतियोगिता में कैथल जिले के आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें योगेश ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने पहले मुकाबले में झज्जर के मुक्केबाज को 5-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में भिवानी के खिलाड़ी को भी 5-0 से शिकस्त दी। इसके बाद सेमीफाइनल में पंचकूला के मुक्केबाज को दूसरे राउंड में हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में उनका सामना जींद के मुक्केबाज सिकंदर से हुआ। इस मुकाबले में योगेश को हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
सुबह-शाम चार से छह घंटे करते हैं अभ्यास
योगेश ढांडा आरकेएसडी बॉक्सिंग नर्सरी में नियमित अभ्यास करते हैं। वे रोजाना सुबह और शाम के समय दो से तीन घंटे तक पसीना बहाते हैं। बॉक्सिंग कोच राजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह और डीपीई विक्रम ढुल के मार्गदर्शन में उनकी तैयारी चल रही है। योगेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षकों को दिया है। उनके पिता रणधीर ढांडा शिक्षा विभाग में पीटीआई के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। बड़े भाई राहुल ढांडा भी बॉक्सिंग खिलाड़ी रहे हैं। पिता और भाई उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित करते हैं। परिवार उनकी डाइट और अभ्यास से जुड़ी सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखता है।
विज्ञापन
अगली बार स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य
पिता रणधीर ढांडा ने कहा कि योगेश ने सभी मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला भी काफी अच्छा रहा। खेल में हार-जीत लगी रहती है। अब वह अगली प्रतियोगिता के लिए दोगुनी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगा। लक्ष्य सीनियर स्टेट में स्वर्ण पदक जीतना है। जिले के मुक्केबाजों में इससे पहले मनीषा महिला सीनियर स्टेट में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं जबकि संजना और भूमिका कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी हैं। योगेश की उपलब्धि पर कोच संदीप, देवेंद्र, सुनील, महेंद्र और भूपेंद्र बूरा ने भी उन्हें बधाई दी है।