फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MLAs left without taking memorandum, teachers demonstrated

विधायक को ज्ञापन देने शिक्षक, विधायक पहले ही निकल लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
MLAs left without taking memorandum, teachers demonstrated
गुहला-चीका। दो निलंबित शिक्षकों की बहाली की मांग को लेकर गुहला विधायक ईश्वर सिंह को ज्ञापन देने के लिए उनके आवास पहुंचे अध्यापकों की मुलाकात विधायक से नहीं हुई। विधायक ज्ञापन लिए बिना ही निकल गए। इस पर अध्यापकों ने रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। विधायक के आवास के बाहर मांगों का ज्ञापन चस्पा कर प्रदर्शन करते हुए ऊधम सिंह चौक पहुंचे।
विज्ञापन

तालमेल कमेटी के आह्वान पर को-ऑर्डिनेटर सतबीर गोयत की अध्यक्षता में पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को अध्यापक लामबंद हो गए। वे मांगों का ज्ञापन लेकर विधायक के आवास पहुंचे। वहां पता चला कि विधायक ज्ञापन लिए बिना ही निकल गए हैं। इस पर अध्यापकों ने नाराजगी जताई और प्रदर्शन करते हुए विधायक और कैथल के उपायुक्त पर तानाशाही के आरोप लगाए। ज्ञापन लेने के लिए विधायक के आवास पर पहुंचे तहसीलदार को अध्यापकों ने ज्ञापन देने से मना कर दिया और विधायक के आवास के बाहर अपनी मांगों का ज्ञापन चिपकाकर शहर में प्रदर्शन करते हुए ऊधम सिंह चौक पहुंचे। अध्यापकों ने चेतावनी दी कि कहा कि विधायक और उपायुक्त दोनों तानाशाही पर उतरे हुए हैं। जनता की बात सुनने की बजाय दोनों लोगों से दुर्व्यवहार करते हैं। पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले के तीनों विधायकों को शिक्षक तालमेल कमेटी ज्ञापन देगी। उसके बाद अगले सप्ताह से आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के जिला प्रधान जितेंद्र करोड़ा, ईश्वर ढांडा, राजेश ढुल, मंगल सिंह, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान बलबीर सिंह, कुलदीप नैन, राजेश बैनीवाल और सतीश शर्मा हरियाणा प्राथमिक टीचर एसोसिएशन के जिला प्रधान बलजीत गोपेरा, संजय मलिक और रजत मोर, शारीरिक शिक्षक संघ के रमेश चहल, संदीप डीपी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान बिजेंद्र मोर, बूटा सिंह, भूपेंद्र सिंह और रामपाल शर्मा, संस्कृत अध्यापक संघ के छोटा राम शास्त्री व जयदेव शास्त्री और सर्व कर्मचारी संघ के खंड प्रधान पवन शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed