फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   medical certificate

दूसरे दिन भी अधिकतर विद्यार्थी नहीं बनवा पाए मेडिकल प्रमाण-पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
medical certificate
शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल खोलने के बाद दूसरे दिन भी विद्यार्थियों के लिए मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाना परेशानी का कारण बना रहा। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर काटने पड़ रहे है। ये स्थिति दिनभर बनी रही। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य परिणाम पत्र के साथ स्कूलों में प्रवेश दिया जा रहा है। ऐसे में प्रमाण-पत्र बनवाना बच्चों व अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हालांकि दूसरे दिन कुछेक विद्यार्थी ही प्रमाणपत्र के साथ स्कूलों में पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य केंद्रों में इस तरह के आदेश जारी नहीं है।
विज्ञापन

राजकीय ब्वॉयज स्कूल में सौ के लगभग पहुंचे विद्यार्थी-कमेटी चौक स्थित राजकीय ब्वॉयज स्कूल में दूसरे दिन सौ के लगभग विद्यार्थी पहुंचे। कोई अभिभावकों की अनुमति पत्र तो कोई मेडिकल प्रमाण-पत्र लेकर स्कूल पहुंचा। इसके साथ जो बच्चे बिना प्रमाण-पत्र के स्कूल पहुंचे तो उन्हें वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय कन्या स्कूल में दूसरे दिन सामान्य रही स्थिति- गीता भवन स्थित राजकीय कन्या स्कूल में भी दूसरे दिन स्थिति सामान्य रही। छात्राएं अभिभावकों की अनुमति के बाद सामान्य स्वास्थ्य जांच स्लिप लेकर स्कूल लेकर पहुंची। प्रिंसिपल रामपाल ने कहा कि पहले दिन की अपेक्षा ज्यादा छात्राएं स्कूल पहुंची। सभी को कोविड-19 व विभाग के नियमों के बारे में अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा रही समस्या-पूंडरी के गांव डीग, हजवाना, हाबड़ी व बरसाना के स्कूलों में दूसरे दिन भी विद्यार्थी बिना मेडिकल प्रमाण-पत्र के स्कूलों में पहुुंचे। स्कूल प्रबंधकों की ओर से विद्यार्थियों को इस बारे में अवगत जरूर करवाया गया था। लेकिन दूसरे दिन भी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य केंद्रों पर भटकना पड़ा।
दो-तीन दिन बाद आने का दिया जा रहा आश्वासन-विक्की, राकेश, सोमबीर, अमित, सोनू, विकास व वरुण ने बताया कि गांव हाबड़ी के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे थे। यहां मौजूद कर्मचारी द्वारा शुक्रवार को आने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि इसके बिना स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा।
टीचरों की लगाई गई है ड्यूटी- जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि इस संदर्भ में सभी बीईओ की मीटिंग ली गई है। सभी को निर्देश दिए है कि स्कूल प्रिंसिपल की ड्यूटी लगाएं कि वे अध्यापकों को बच्चों के साथ मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जाएंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

सभी को निर्देश जारी- सिविल सर्जन डा. ओम प्रकाश ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में इस बारे में निर्देश जारी किए गए है। उसके बाद भी अगर कहीं पर समस्या आ रही है तो पता करवाया जाएगा बच्चों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed