{"_id":"6b01e0a9a2f7cf1dfc0c4f54","slug":"38000-gas-connections-blocked-for-failure-to-complete-kyc-kaithal-news-c-245-1-kht1013-158228-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: केवाईसी न कराने पर 38 हजार गैस कनेक्शन को किया ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: केवाईसी न कराने पर 38 हजार गैस कनेक्शन को किया ब्लॉक
विज्ञापन
जिला सचिवालय के पास खड़ी ट्राली से सिलिंडर लेते उपभोक्ता। संवाद
- फोटो : 1
नरेंद्र पंडित
कैथल। जिले के रसोई गैस उपभोक्ताओं पर इन दिनों दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ जहां ई-केवाईसी न कराने के कारण करीब 38 हजार घरेलू गैस कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं, वहीं दूसरी ओर पिछले छह महीनों से नए कनेक्शन भी नहीं मिल रहे। छह माह में 25 हजार आवेदक नए कनेक्शन लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंचे, लेकिन उनको निराशा हाथ लग रही है।
इन दोनों ही कारणों से आम जनता की परेशानी काफी बढ़ गई है। जिले की कुल 20 गैस एजेंसियों के अंतर्गत करीब 2.82 लाख घरेलू गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं। तेल कंपनियों के निर्देशानुसार सभी उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया था। बार-बार सूचना और मोहलत दिए जाने के बावजूद जिन उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं कराई। इसलिए उनके कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। पिछले छह माह से जिले में नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया भी ठप पड़ी है।
नए कनेक्शन नहीं मिलने से नवविवाहित जोड़ों, किरायेदारों और नए मकान बनाने वाले परिवारों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कनेक्शन कटने और नए कनेक्शन न मिलने के कारण बाजार में घरेलू सिलिंडरों की मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ने लगा है। लोगों का कहना है कि वैध तरीके से सिलिंडर न मिलने के कारण मजबूरी में महंगे दामों पर व्यावसायिक सिलिंडर या अन्य विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं। इससे जिले में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की आशंका है। संवाद