Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The public will oust the BJP from power in Haryana in 2029: Hans

2029 में हरियाणा से भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी जनता : हंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The public will oust the BJP from power in Haryana in 2029: Hans
गुहला रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक देवेंद्र हंस।
गुहला चीका। गुहला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने गुहला रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में गुहला की जनता ने भाजपा विधायक को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था और अब वर्ष 2029 में प्रदेश की भाजपा सरकार को भी सत्ता से बाहर करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। पूर्व भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर पर तंज कसते हुए देवेंद्र हंस ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब में जाकर लोगों को बहलाने-फुसलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि हरियाणा में टूटी सड़कों, भ्रष्टाचार और नशे जैसी समस्याओं पर अंकुश लगाने में सरकार विफल रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में ही बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा तो पंजाब में भाजपा सरकार बनाने के दावे करना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने गुहला क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर भेदभाव के आरोप लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed