Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   FIR registered against a farmer for burning stubble in Harsola village

Kaithal News: हरसोला गांव में पराली जलाने पर किसान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against a farmer for burning stubble in Harsola village
हरसोला गांव में पराली जलाने
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में धान के फसल अवशेष जलाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। तितरम थाना पुलिस ने हरसोला गांव के किसान महाबीर के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। किसान पर एक एकड़ चार कनाल भूमि में धान के अवशेष जलाने का आरोप है।
ग्राम स्तरीय निगरानी कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कृषि विभाग की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। जिले में इस सीजन में अब तक पराली जलाने की 65 लोकेशन आ चुकी हैं, जिनमें से 48 पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। पुलिस के अनुसार, हरसोला निवासी महाबीर ने 19 नवंबर को अपने खेत में धान के अवशेषों में आग लगाई थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर ग्राम स्तरीय निगरानी कमेटी ने 20 नवंबर को मौके का निरीक्षण किया। जांच में किला नंबर 25 और 16 व मुरब्बा नंबर 127 के अंतर्गत आने वाली एक एकड़ चार कनाल भूमि में फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद कृषि विभाग की ओर से तितरम थाना पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जांच के लिए गांव स्तर पर बनाई गई कमेटियां
जिले में उपायुक्त के आदेशानुसार 15 सितंबर से 30 नवंबर तक धान के फसल अवशेष जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद खेतों में आग लगाने के मामले सामने आ रहे हैं। निगरानी के लिए राजस्व, पंचायत और कृषि विभाग के कर्मचारियों को शामिल करते हुए गांव स्तर पर कमेटियां गठित की गई हैं। डीएसपी रोहताश ने बताया कि शिकायत के आधार पर किसान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(बी) और वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 39 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------

पिछले सीजन 72 स्थानों पर जलाई थी पराली
फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले में 272 टीमें तैनात की गई हैं। पिछले सीजन में पराली जलाने की 72 घटनाएं दर्ज की गई थीं। जिले में इस बार करीब 4.40 लाख एकड़ में धान की खेती हुई है। इससे लगभग 11 लाख मीट्रिक टन फसल अवशेष पैदा होने का अनुमान है। कृषि विभाग ने करीब 4.30 लाख मीट्रिक टन अवशेष को मशीनों से खेतों में मिलाने का लक्ष्य रखा है। वहीं, 5.70 लाख मीट्रिक टन अवशेष खेतों से बाहर निकालकर उपयोग में लाया जाएगा। इसके अलावा करीब एक लाख मीट्रिक टन अवशेष पशु चारे के रूप में इस्तेमाल करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed