Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Manjit stood first in poetry writing, while Tejal secured second place in painting.

Kaithal News: कविता लेखन में मनजीत प्रथम, पेंटिंग में तेजल रही द्वितीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Manjit stood first in poetry writing, while Tejal secured second place in painting.
स्टाफ सदस्यों के साथ विजेता छात्राएं। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला युवा महोत्सव में इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतियोगिताओं में पुरस्कार हासिल किए। 19 और 20 नवंबर को आईटीआई कैथल में आयोजित कार्यक्रम में कविता लेखन प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा मनजीत ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की तेजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने शनिवार को कॉलेज पहुंचने पर विजेता छात्राओं को बधाई दी।

वहीं प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां छात्राओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। छात्राओं की मेहनत, लगन और प्रतिभा ने यह सफलता दिलाई है। हरियाणवी समूह गान प्रतियोगिता में महाविद्यालय की सात छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें बीए अंतिम वर्ष की प्रियंका और काजल, द्वितीय वर्ष की तमन्ना तथा प्रथम वर्ष की आंचल, शारिका, भूमि और प्राची शामिल रहीं। प्रत्येक विजेता छात्रा को 4,100 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। सायंकालीन सत्र की प्रभारी प्राचार्या डॉ. श्वेता तंवर ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. दीपा अत्री, प्रो. सपना और प्रो. पिंकी सहित प्राध्यापक वर्ग के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed