फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   It is important for daughters to be educated in society: Naveen Jindal

Kaithal News: समाज में बेटियों का शिक्षित होना जरूरी ः नवीन जिंदल

Sun, 04 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
It is important for daughters to be educated in society: Naveen Jindal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड-डडवाना में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने बेटियों का शिक्षित होना समाज में बहुत ही जरूरी है। इस मौके पर कौशल विकास केंद्र के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इससे पूर्व महाविद्यालय पहुंचने पर सांसद जिंदल का फूलों के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद जिंदल ने महाविद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व: ईश्वर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


प्राचार्य डाॅ. संगीता शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों का बखान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान एवं पूर्व विधायक चौ. तेजवीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि उनके पिता ईश्वर सिंह ने 1993 में इस शिक्षण संस्थान की नींव रखी थी। उनकी एक ही सोच थी कि ग्रामीण आंचल की हमारी बेटियों को भी उच्च शिक्षा मिले और यह तभी संभव हो सकेगा जब बेटियों को उनके घर के नजदीक कोई शिक्षण संस्थान हो। इसी सोच के साथ उन्होंने ढांड व पूंडरी में महिला महाविद्यालयों की स्थापना की थी जो आज एक वट वृक्ष का रूप धारण कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में सांसद नवीन जिंदल व तेजवीर सिंह ने छात्राओं को स्नातक की डिग्रियां बांटी। डिग्रियां हासिल कर लड़कियां प्रफुल्लित हो उठी। इस अवसर पर बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय कौल के प्राचार्य डा. ऋषिपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed