{"_id":"56ed9d814f1c1bd45b8b5241","slug":"hindi-news-hunger-strike-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने को 24 घंटे की भूख हड़ताल में बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने को 24 घंटे की भूख हड़ताल में बदला
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल।
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
कैथ्ाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लघु सचिवालय में किसान सभा द्वारा दिया जा रहा धरना अब 24 घंटे के क्रमिक अनशन में तब्दील कर दिया गया है। यहां किसान अब 24 घंटे भूख हड़ताल करेंगे। शनिवार को क्रमिक भूख हड़ताल में चार किसान मांगे राम, डा. नगईया राम, सतपाल सिंह व सतबीर सिंह किठाना गांव से बैठे। अब हर रोज चार किसान अलग अलग गांवों से बैठेंगे। जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकारीगण के केवल आश्वासन से किसान का पेट नहीं भरता। जिले का खराब हुई कपास का मुआवजा 30 करोड़ रुपये बनता है। उसे तुरंत जारी किया जाए। अन्यथा भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस समस्या को लेकर किसान गांव दर गांव जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो वे होली नहीं मनाएंगे। उन्होंने यह भी मांग की कि पिछले सप्ताह ओलावृष्टि से जो नुकसान हुआ है, उसकी विशेष गिरदावरी करवाई जाए। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए। घरेलू बिजली के बिल घटाऐ जाएं। राशन प्रणाली को सारभोम किया जाए। नये राशनकार्ड बनाये जाएं। घग्घर व सरस्वती में गंदे पानी को न छोड़ा जाए। इनमें आनेवाले बरसाती पानी का सदुपयोग किया जाए आबादकार पट्टेदारों को मालिकाना हक दिया जाए।