फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Himanshu Goyal appointed divisional coordinator of Har Ghar Tiranga Yatra program

Kaithal News: हिमांशु गोयल हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के मंडल संयोजक नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Himanshu Goyal appointed divisional coordinator of Har Ghar Tiranga Yatra program
39 कैथल। हर घर तिरंगा  यात्रा कार्यक्रम को लेकर बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता। संगठन  - फोटो : मृतक श्रमिक के परिजनों को समझाती पुलिस।
कैथल। भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में वीरवार को संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 15 अगस्त को होने वाली हर घर तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना रहा।
विज्ञापन


इस मौके पर मंडल प्रभारी आशा रानी व नव-नियुक्त मंडल संयोजक हिमांशु गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। आशा रानी ने बताया कि 10 से 13 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ आयोजित की जाएगी और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने हेतु दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किया गया यह अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। यह राष्ट्रीय गौरव, एकता और स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले शहीदों की प्रतिमाओं, प्रमुख चौकों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए, ताकि तिरंगे के प्रति सम्मान और अधिक सशक्त रूप में प्रकट हो।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त को चंदाना गेट मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें युवा मोर्चा व महिला मोर्चा की विशेष भागीदारी रहेगी। यह यात्रा चंदाना गेट से शुरू होकर भगत सिंह चौक व रेलवे गेट होते हुए पुनः चंदाना गेट पर समाप्त होगी।


इसके अलावा 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 15 अगस्त की शाम को तिरंगे को गरिमापूर्वक उतारने का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोपाल सैनी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed