{"_id":"5f74ce008ebc3e9bf623665b","slug":"helth-center-kaithal-news-knl45970930","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने किया कोरोना हेल्थ सेंटर का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने किया कोरोना हेल्थ सेंटर का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अब सरकारी अस्पताल के अलावा शाह अस्पताल द्वारा पुराने बस अड्डे के निकट बने होटल को कोरोना हेल्थ सेंटर में तब्दील किया गया है। 44 बेड के सेंटर में कोरोना लेवल-3 तक के मरीजों का इलाज किया जाएगा। डीसी सुजान सिंह ने बुधवार दोपहर इस सेंटर का शुभारंभ किया। जिसमें टेस्टिंग सुविधा भी उपलब्ध होगी।
डीसी सुजान सिंह ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है। संकट की इस घड़ी में चिकित्सकों और समाज सेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर आदि सरकार के साथ-साथ प्राइवेट चिकित्सक संस्थाओं ने वितरित किए हैं, जोकि सराहनीय है। इस कोविड केयर सेंटर में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को अपने नजदीक मिल पाएंगी। डॉ. एमएस शाह ने बताया कि सेंटर को खोलने का एक मात्र उद्देश्य जन सेवा और कोरोना मरीजों को स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराना है। कोरोना से संक्रमित लोगों का सही व सफल इलाज समय पर हो सके, क्योंकि आज पूरा देश इस कोरोना महामारी से परेशान है। इस मौके पर सीएमओ डा. डॉ. जयभगवान, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. नीरज मंगला, डॉ. शमेशर, नवीन मल्होत्रा, सतिंद्र कौर शाह, डॉ. विक्रमजीत सिंह शाह, डॉ. अमनजीत सिंह, डॉ. मोहम्मद वसीम, डॉ. अरसद मलिक, योगेश, कपिल मौजूद रहे।