फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   five person arrested allegation of stolan tower battary

424 टॉवर की बैटरी चोरी करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
five person arrested allegation of stolan tower battary
पुलिस ने कैथल समेत प्रदेश के कई अन्य स्थानों से 25 लाख रुपये की 424 टावर की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये खुलासा डीएसपी कुलवंत सिंह ने सीआईए-टू थाना में एक प्रेस वार्ता में किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी पहले बैटरियों को चुराकर उनसे लेड धातु निकाल लेते थे। बाद में उस धातु को गलाकर सिल्ली बना लेते थे और उन्हें रोहतक की एक स्क्रैप फैक्टरी में बेच देते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों से धातु की 35 सिल्ली, 60 तोड़ी हुई बैटरी व पिकअप गाड़ी बरामद की गई है। पांचों आरोपी 17 मार्च को न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं। अंतरराज्यीय गिरोह के इन सदस्यों ने कैथल, कुरुक्षेत्र व पंजाब के कई स्थानों पर 14 वारदातों को अंजाम दिया था। इनमें कैथल में वर्ष 2014 के दौरान चोरी के मामले में उद्घाोषित अपराधी और 2 कबाड़ी का काम करने वाले आरोपी भी शामिल हैं। वहीं पुलिस के आने की भनक लगते ही फैक्टरी मालिक पहले ही फरार हो गया था।
विज्ञापन

डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि गांव दालमवाला जिला जींद निवासी रणबीर सिंह एक कंपनी में सुपरवाइजर है। 9 मार्च की रात जब वह गांव सौथा स्थित टॉवर को चेक करने गया तो वहां पर एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी। उसे आता देख आरोपी गाड़ी लेकर भाग गए। आरोपी उस टॉवर के कमरे से बैटरी चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में सीवन थाना में मामला दर्ज किया गया था। सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह की अगुवाई में मामले की जांच एएसआई प्रवीन कुमार की टीम को सौंपी गई। पुलिस ने 13 मार्च को आरोपी सोनू कुमार खेड़ी गुलामअली को गिरफ्तार कर लिया था। उसका 14 मार्च को 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने 15 मार्च को गांव इंद्रगढ़ से वारदात में प्रयोग की जा रही पिकअप गाड़ी बरामद कर ली। इसके अलावा 16 मार्च को दूसरे आरोपी सतीश उर्फ दास उर्फ चुंचल बाबा बस्ती जींद, प्रवीन व कुलदीप उर्फ सूंडा किनाना व सुभाष जींद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी कुलदीप व सुभाष कबाड़ी का काम करते हैं। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने कैथल में गांव दयौरा व सौथा गांव के अतिरिक्त जिला कुरुक्षेत्र व पंजाब के कई स्थानों पर वारदात की थी। गिरोह के सरगना सतीश उर्फ दास उर्फ चुंचल के खिलाफ चोरी के कई मामले पहले ही दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed