फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fire, Kaithal

कपड़ों से भरी पिकअप में लगी आग, हड़कंप

Sun, 20 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कलायत।
ब्यूरो/अमर उजाला कलायत। Updated Sun, 20 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fire, Kaithal
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
कपिल मुनि रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास कपड़ों से भरी पिकअप में आग लग जाने से पास के परिवारों में हड़कंप मच गया। पुराने वस्त्रों से भरे वाहन में आग लगने की सूचना मिलते ही पास पड़ोस के सभी परिवारों के लोग घर से बाहर निकल आए। आग को धधकता देख महिलाएं पुरुष व बच्चों ने घरों से पानी ला कर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिस गाड़ी में कपड़े थे, वह जलकर राख हो जाता बल्कि साथ ही खड़े ट्रैक्टर व बुग्गी भी इसकी चपेट में आ सकती थी। पीड़ित पोला राम व परिवार के सदस्यों ने बातचीत के दौरान बताया कि घरों से पुराने वस्त्र खरीद आगे बेच वह अपने परिवार का गुजारा चला रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति आज भी उसने पुराने वस्त्रों से भरे अपनी पिकअप को कपिल मुनि रोड पर एक साइड में खड़ा किया हुआ था। सुबह सवेरे किसी व्यक्ति ने बताया कि आपकी गाड़ी में से धुआं निकल रहा है, जिससे लग रहा है कि कपड़ों में आग लगी हुई है। बाद में पता चला कि उसमें आग लगी हुई है। आग लगने के बारे में जब शोर मचाया तो पास के सभी महिलाओं व पुरुषों ने न केवल वाहन से कपड़ों को नीचे फेंकना शुरू कर दिया बल्कि घरों से पानी ला कपड़ों में लगी आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो उसका लाखों का नुकसान हो जाता। पीड़ित पोला राम ने पार्षद राजू राम कौशिक व गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस संदर्भ में पुलिस स्टेशन में भी लिखित शिकायत प्रेषित की है ताकि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed