फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   faimily protest

13 पेज का सुसाइड नोट लिखकर युवक ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
faimily protest
faimily protest - फोटो : Kaithal
महादेव कालोनी निवासी एक युवक ने वीरवार सुबह घर में 13 पेज का सुसाइड नोट छोड़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में पत्नी, ससुराली जनों सहित पत्नी की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना के मामले की जांच कर रही पुलिस कर्मचारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। युवक के परिजनाें ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला अस्पताल के सामने हिसार-अंबाला रोड पर शव रखकर जाम लगाया। एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

वीरवार को महादेव कॉलोनी निवासी वाटर सप्लाई में काम करने वाले 30 वर्षीय रमन ने 13 पेज का सुसाइड नोट लिख कर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी सुसाइड नोट में उसने पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आने और एक महिला एएसआई द्वारा उसकी पत्नी का साथ देते हुए रुपये मांगने के आरोप भी जड़े हैं। साथ ही बिचौलिये और ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की सहायता से उसके शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां मृतक युवक के भाई प्रवीन व बहन रेनू ने बताया उसके भाई रमन की शादी 10 मार्च 2019 को कौल गांव निवासी सीना से हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक तो दोनों ठीक रहे। बाद में उसकी पत्नी अन्य लोगों से फोन पर बात करने लगी। उन्हें पता लगा कि महिला के अन्य लोगों से अवैध संबंध थे। जब रमन को पत्नी के संबंधों के बारे में पता चला तो उसने ऐसा करने से रोकना चाहा। पत्नी ने उल्टा रमन व अन्य लोगों के खिलाफ ही मारपीट करने, पति द्वारा अप्राकृतिक संबंध बनाने और छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि इस शिकायत में मामले की जांच कैथल सिटी थाना में तैनात एएसआई बबीता कर रही थी। एएसआई ने कैथल के ही एक बिचौलिए युवक विनोद के जरिये मामले को दबाने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये ले लिए। बाद में जब रमन और उसकी पत्नी खुद सुलह करके थाना में केस नहीं करवाने की अपील लेकर पहुंचे तो उक्त एएसआई ने उनसे चार लाख रुपये और देकर केस को रफा-दफा करने की बात कही। रमन पर 377 और अन्य धाराएं लगाने की धमकी देने के आरोप लगाए। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। वहीं सांय के समय पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम संजय कुमार, डीएसपी कुलवंत सिंह और डीएसपी दलीप सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाते हुए एफआईआर की प्रति दिखाई। तब जाकर परिजनों ने जाम खोला। करीब एक घंटे जाम के कारण लोगों को परेशानियां हुईं। इस दौरान युवक के पिता बेसुध हो गए, जिसे तुरंत अधिकारियों की गाड़ी से अस्पताल में भेजा गया। मामले में पुलिस ने मृतक की माता की शिकायत पर उसकी पत्नी शीना, उसके माता-पिता, भाई और सिटी थाना की एएसआई बबीता रानी सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ 306 के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं मामले में एएसआई बबीता ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि उसकी पत्नी ने मामला दर्ज कराया था। जिस पर जांच कर रही थी। डीएसपी दलीप सिंह ने कहा कि मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिजनों को दो दिन में मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

faimily protest

faimily protest- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed