फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Education, hindi news, kaithal

परीक्षा केंद्रों के बाहर खुली रहती हैं फोटोस्टेट की दुकानें

Sun, 20 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल।
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल। Updated Sun, 20 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Education, hindi news, kaithal
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की परीक्षाओं के मद्देनजर बेशक धारा 144 लागू की गई है। बावजूद इसके सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी भीड़ उमड़ी रहती है। वहीं फोटो स्टेट तक की दुकानें खुली रहती हैं। शहर के लोगों को इन केंद्रों के बाहर उमड़ने वाली भीड़ के कारण जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


फोटोस्टेट वालों को नहीं धारा 144 की परवाह
परीक्षा केंद्रों के बाहर फोटोस्टेट की दुकानें खुल रहती है। राजकीय कन्या स्कूल, जाट स्कूल, मार्डन स्कूल के पास में फोटोस्टेट की दुकानें खुली रहती हैं। जबकि धारा 144 के तहत सभी दुकानें बंद करने के आदेश हैं। इसके बावजूद भी कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। परीक्षा केंद्रों के बाहर लोगों के एकत्रित होने पर भी रोक है। लेकिन जिस दिन परीक्षा होती है, उस दिन शहर में भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थित परीक्षा केंद्रों के पास से निकलना भी दूभर हो जाता है। इस समय जिले में 75 परीक्षा केन्द्रों में करीब 28 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन


नकल रोकने के लिए बनाए पांच उड़न दस्ते
 बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए पांच उड़न दस्ते बनाए गए है। जिसमें दो भिवानी बोर्ड, डीसी, एसडीएम, डीओ के उड़न दस्ते शामिल है। यह उड़न दस्ते परीक्षाओं में नकल रोकने का कार्य करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौल-4-बी-1 परीक्षा केंद्र से एक टीचर रिलीव व एक छात्र पर केस बना
गांव कौल के परीक्षा केंद्रों पर भिवानी बोर्ड के निर्देशानुसार उड़नदस्ते की तीन अलग-अलग टीमों ने केंद्र का दौरा किया। इस दौरे के दौरान फ्लाइंग अधिकारियों ने कौल-4-बी-1 परीक्षा केंद्र के एक टीचर को रिलीव किया साथ ही एक छात्र पर नकल मिलने के कारण उस छात्र पर केस भी बनाया।


जिला उड़न दस्ता इंचार्ज एनसी चावला व कुलवंत राय ने बताया कि जिले में 75 परीक्षा केंद्र है। इनमें से कोई भी परीक्षा केंद्र संवेदनशील नहीं है। बोर्ड के अधिकारियों द्वारा परीक्षाएं शुरू होते ही जिला पुलिस अधीक्षक को परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के कड़े प्रबंध के लिए लिख दिया था। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है। नकल रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed