फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चोरी के दो मामलों में 3 गिरफ्तार

चोरी के दो मामलों में 3 गिरफ्तार

Thu, 24 Jan 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
चोरी के दो मामलों में 3 गिरफ्तार
चोरी के दो मामलों में 3 गिरफ्तार
विज्ञापन

अन्य चोरों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
गिरफ्तार किए गए एक आरोपी को न्यायालय द्वारा चोरी के मामले में दी जा चुकी है 6 साल की सजा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सोना हार, झुमके, आर्टिफियशल जेवरात, विदेशी घड़ी, नकदी, ईवर्टर व बैटरा बरामद कर लिये गए। वारदात में लिप्त दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा शेष संपत्ती की बरामदगी के लिए एक आरोपी का 23 जनवरी को न्यायालय से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि शेष दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिये गए।
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सीआईए-टू पुलिस प्रभारी सबइंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक जयभगवान की टीम द्वारा सेंधमारी के मामले को सुलझाते हुए सीवन बाईपास कैथल से आरोपी रविंद्र कुमार उर्फ काला निवासी वकील कालोनी चीका को गिरफ्तार किया। साथ ही पिहोवा रोड चीका से आरोपी बुटाराम उर्फ बाबा निवासी बेगा बस्ती गुहला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रविंद्र के कब्जे से चोरीशुदा सोना हार, झुमके व आर्टिफियशल जेवरात बरामद किये गए हैं, जबकि आरोपी बुटाराम की निशानदेही पर चोरीशुदा 2 हजार रुपये नकदी व विदेशी लोट्स मार्का घड़ी बरामद की गई। जो उसने अपने साथी रविंद्र से हासिल की थी।
विज्ञापन

आरोपी रविंद्र से पूछताछ दौरान सेंधमारी की वारदात में लिप्त उसके 2 अन्य साथियों की पहचान कर ली गई, जिनके पास शेष संपत्ती बताई गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए आरोपी का 25 जनवरी तक 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र को हो चुकी है सजा:-आरोपी रविंद्र माननीय न्यायालय द्वारा सुरेंद्र बंसल निवासी वकील कालोनी चीका के मकान से दिनांक 2 अगस्त 2017 को दिन-दहाडे सेंधमारी करते हुए करीब 4 किलो सोना जेवरात, लगभग 6 किलो चांदी व 4 लाख रुपए नकदी चोरी मामले में न्यायालय द्वारा 6 वर्ष कारावास का सजायाब किया जा चुका है, जो इस समय अदालत से जमानत हासिल किए हुए था।

इसी प्रकार से एक अन्य मामले में थाना सीवन पुलिस के हैडकांस्टेबल महेंद्र की टीम द्वारा सीवन निवासी करीब 26 वर्षीय आरोपी सावन को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद किया है। सीवन निवासी विवाहिता सुनीता की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed