{"_id":"5c49fb65bdec224dce165d64","slug":"171548352357-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान में चोरी मामले में बिहार में नेपाल बार्डर से एक आरोपी गिरफ़्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की दुकान में चोरी मामले में बिहार में नेपाल बार्डर से एक आरोपी गिरफ़्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल की दुकान में चोरी के मामले में बिहार में नेपाल बार्डर से एक आरोपी गिरफ्तार
30 लाख रुपये से अधिक की नकदी व मोबाइल चोरी मामले में पुलिस को मिली कामयाबी
आठ जनवरी को अंबाला रोड रेस्ट हाउस के सामने मोबाइल की दुकान से हुई थी चोरी
मोबाइल भी किए बरामद, एसपी वसीम अकरम प्रेसवार्ता कर दी
फोटो नंबर-44 व 45
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आठ जनवरी को सुबह के समय पांच बजे अंबाला रोड स्थित रेस्ट हाउस के समीप स्थित मोबाइल की दुकान में हुई चोरी मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मोबाइल गिरोह में शामिल सदस्य को बिहार में नेपाल बार्डर पर स्थित घोड़ासन जिला से कुरुक्षेत्र जिला की सीआईए, दिल्ली क्राइम व एसटीएफ बिहार की सहायता से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर वीरवार को एसपी वसीम अकरम ने प्रेसवार्ता कर विस्तार से जानकारी दी।
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि आठ जनवरी को बिहार निवासी चार चोरों ने अंबाला रोड स्थित शिव कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर 30 लाख रुपये की नकदी सहित मोबाइल चुराए थे। जिस पर सीआइए-टू ने बिहार के शातिर इंटरस्टेट चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसमें एक शातिर आरोपी विंदेश्वरी साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तीन आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। जिनकी भी तलाश जारी है। एसपी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 20 मोबाइल भी बरामद कर लिए है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का न्यायालय से 29 जनवरी तक 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
एसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से प्राप्त हुई फुटेज से आरोपियों को फोटो तैयार कर सीआईए-टू की कई टीमों द्वारा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व बिहार आदि राज्यों में आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सीआईए-टू के सब इंस्पेक्टर रमेश चंद्र व सहायक उपनिरीक्षक उज्जवल सिंह, एचसी संजय, जसमेर सिंह, राजीव, सिपाही अरुण तथा प्रदीप की टीम द्वारा 22 जनवरी को छतौनी चौक मोतीहारी (बिहार) से मीना बाजार मोतीहारी की तरफ से आ रहे आरोपी विंदेश्वरी साह को काबू किया गया। आरोपी से सीआईए-टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में एएसआई उज्जवल सिंह की टीम द्वारा की गई पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के 20 चोरीशुदा स्मार्ट फोन बरामद कर लिए गये। आरोपी से पूछताछ करते हुए वारदात में लिप्त अन्य 3 आरोपियों की पहचान शंभू प्रसाद, पवन कुमार उर्फ भरतभूषण उर्फ तेरेनाम व राजूदास सभी निवासी घोड़ासन बिहार के रूप में कर ली गई।
विज्ञापन
अंबाला रोड पर 15 लाख व 15 लाख के मोबाइल हुए थे चोरी : विदित है कि आठ जनवरी की सुबह राजेंद्रा सेठ कॉलोनी निवासी कृष्ण गर्ग की अंबाला रोड पर स्थित कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप के ताले व शटर तोड़कर दुकान में रखी करीब 15 लाख रुपये नकदी व लगभग 15 लाख रुपये के 69 स्मार्ट मोबाइल फोन चुरा ले गए।