फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   व्यापारी संदीप के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने ढांड पंचमुखी चौक पर शव रखकर लगाया जाम

व्यापारी संदीप के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने ढांड पंचमुखी चौक पर शव रखकर लगाया जाम

Wed, 03 Jul 2019 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी संदीप के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने ढांड पंचमुखी चौक पर शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
मंगलवार को कुरुक्षेत्र जिले के गांव कमौदा के निकट बोलेरो कार सवार 10-12 युवकों ने ढांड के व्यापारी संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बुधवार को कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल में संदीप का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपने के साथ जैसे ही व्यापारी का शव एंबुलेंस में ढांड पहुंचा तो गुस्साए लोगों ने दोपहर करीब सवा 12 बजे सड़क पर शव रखकर ढांड पंचमुखी चौक पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।
परिजनों ने पुलिस को चेताया कि जब तब हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती वे संदीप का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। अगर हत्यारे फरार हैं तो पुलिस उनके परिजनों को गिरफ्तार करें, ताकि आरोपी स्वयं पुलिस के सामने समर्पण करने को मजबूर हो जाएं। संदीप की हत्या के विरोध में कस्बे के व्यापारियों ने दुकान बंद रखी व रोष जताया। हत्या के बाद कस्बे में तनाव का माहौल था। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक लगे जाम के कारण कस्बे में चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई और जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस यातायात को काबू करने के लिए वाहनों को अन्य रास्तों से निकाल रही थी। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात था। जाम लगने की सूचना मिलते ही कैथल से डीएसपी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे उनकी बार-बार अपील के बाद भी व्यापारी कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग करते रहे और तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण व्यापारियों ने पंचमुखी चौक पर सडक़ के बीचोबीच टैंट गाड़ लिया और धरने पर बैठ गए। इसके बाद ढांड से नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और संदीप के परिजनों से मिले, लेकिन वे भी उनको समझने में असफल रहे। ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए कैथल पुलिस ने कुरुक्षेत्र पुलिस प्रशासन को मौके पर बुलाया। व्यापारियों की मांग थी कि कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक मौके पर आएं। पुलिस प्रशासन की तरफ से अजय सिंह डीएसपी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आश्वासन के बाद व्यापारियों ने जाम खोल दिया। गौरतलब है कि ढांड निवासी संदीप रेता, बजरी, सीमेंट का व्यापार करता था और मंगलवार को कुरुक्षेत्र में किसी से दो लाख रुपये लेने गया था, जब वह पैसे लेकर अपने साथी राहुल के साथ कार में वापस कैथल आया रहा था तो रास्ते में गांव कमौदा के निकट बोलेरो गाड़ी चालक ने संदीप की कार को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी से उतरे आरोपियों ने संदीप पर सूए व गंडासियों से हमला कर दिया और बाद में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी हत्या के बाद संदीप के पैसे एवं सोने की चेन भी छीनकर फरार हो गए। कुरुक्षेत्र पुलिस ने इस मामले में कुल 13 लोगों पर हत्या एवं लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने ढांड में जाम लगाया। जाम के दौरान पिहोवा नगर पालिका का चेयरमैन अशोक सिंगला भी लोगों के साथ जाम में बैठे रहे। गुस्साए व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो दोबारा जाम लगाने से पीछे नहीं हटेंगे। जिसके लिए पूरी तरह से पुलिस, प्रशासन व सरकार जिम्मेवार होगी।
विज्ञापन


मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बाकि जल्द होंगे काबू
डीएसपी अजय सिंह व कृष्ण कुमार ने बताया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिनको आज न्यायालय में पेश कर दिया जाएगा, बाकी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गयी है उनको जल्द पकड़ा जाएगा। गिरफ्तारी के लिए कुरुक्षेत्र पुलिस रेड कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed