{"_id":"59fb5f434f1c1b65548baa65","slug":"141509646147-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से 47 हजार रुपये चुरा और बाहर से कुंडी लगाकर चोर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से 47 हजार रुपये चुरा और बाहर से कुंडी लगाकर चोर फरार
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से 47 हजार रुपये चुरा और बाहर से कुंडी लगाकर चोर फरार
कैथल। घर से नकदी चोरी करने के बाद चोर घर की कूंडी लगाकर फरार हो गया।गांव मुंदड़ी निवासी मंगू ने पूंडरी पुलिस को शिकायत दी है कि 1 नवंबर को चोर उसके घर की अलमारी में रखे 47 हजार रुपये चुराकर फरार हो गया। उस समय घर के सभी सदस्य घर पर ही थे। लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब वे उठे तो घर के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी हुई थी। उन्होंने पड़ोसियों को आवाज लगवाकर कुंडी खुलवाई और फिर मामले की सूचना पुलिस को दी। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अन्य सामान भी चुराकर ले गए है। जिसका आंकलन किया जा रहा है। हैड कांस्टेबल अमृत लाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।