{"_id":"52a86367670e3b27a6b536203a02755a","slug":"crime-news-ktl-hindi-news-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की रंजिश, दलितों पर हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की रंजिश, दलितों पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गोहरा में रविवार देर रात चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दलितों पर हमला कर दिया। इस हमले में मौजूदा पंच समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को पहले गुहला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां से दो को कैथल अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घायल रामफल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है जिसके अनुसार गांव गोहरा में हुए पंचायत चुनाव में इस बार सवर्ण समुदाय से दो व्यक्तियों ने चुनाव लड़ा था जिसमें से एक पक्ष हार गया। इस हारे हुए पक्ष के चुनावी रंजिश को लेकर कई दिन से परेशान कर रहे थे।
उनके गोबर डालने की जगह को खाली करवा लिया गया था। रविवार रात कई लोगों ने मिलकर उनकी बस्ती में आकर उन पर हमला कर दिया जिसमें उसके साथ-साथ राजेंद्र, कृष्ण, पंचायत सदस्य ऋषिपाल के अलावा सुदेश रानी सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आईं। चिकित्सकों ने रामफल और सुदेश को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घायल ऋषिपाल ने बताया कि चुनावी रंजिश के कारण सवर्ण समाज के एक गुट के लोग कई दिन से उन्हें परेशान कर रहे थे। उनकी जमीनें खाली करवाई जा रही हैं। कभी पशुचारे को आग लगाई जा रही है तो कभी बच्चों को पीटा जा रहा है।
सोमवार को गांव के दलित समाज के लोग इस मामले में एसपी से मिले तथा एससीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर सीवन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चुनावी रंजिश को लेकर गांव गोहरा के लोगों में झगड़ा हुआ था। घायल रामफल की शिकायत पर गांव वासी जंगशेर सिंह, रविंद्र कुमार, महावीर सिंह, मन्नु, पोनी, हंसराज सहित अन्य के खिलाफ केस किया है।
देवेंद्र सिंह, थाना सीवन प्रभारी
रविवार रात को कुछ लोगाें ने दलितों पर हमला किया है। करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं जिसमें पुलिस को सूचित कर दिया गया था।
रेखा रानी, गांव की सरपंच