फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   body found near tatiyana canel

टटियाना के पास छोटी नहर पर पड़ा मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
body found near tatiyana canel
टटियाना निवासी 25 वर्षीय हरदीप सिंह का शव बुधवार सुबह यहां टटियाना डेरा भावलपुर के बीच से गुजर रही नहर से मिला है। शव के पास ही बाइक भी खड़ी थी। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में हरदीप की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों को डेरा भावलपुर निवासी एक व्यक्ति ने हरदीप सिंह के शव को नहर के पास पड़े होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका लड़का 2 दिन पहले दिहाड़ी के लिए मिस्त्री के पास गया था। बुधवार को उसकी मौत की खबर परिजनों के पास पहुंची। परिजनों ने बताया कि युवक की चार बहनें व दो भाई हैं और दो माह बाद शादी होनी थी। उसकी पिता की कुछ वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक के पारिवारिक सदस्य अवतार व गुरजंट सिंह ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल को देखते हुए पता चल रहा है कि उसके शव को घसीट कर लाया गया है। वहीं पेंट पर खून लगा हुआ है। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं है। पांव की उंगलियों में रगड़ लगी हुई दिख रही है। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त दिख रही है। परिवार के सदस्यों ने हत्या की आशंका जताई है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed