फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrangements are incomplete, pay attention to black spots

Kaithal News: प्रबंध अधूरे, ब्लैक स्पॉट पर रखें ध्यान

Sat, 16 Nov 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 16 Nov 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Arrangements are incomplete, pay attention to black spots
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धुंध के चलते जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। ऐसे में 11 से अधिक स्थानों पर सड़कों पर बने ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा व बचाव को लेकर प्रबंध अधूरे हैं। सर्दियों में इन्हीं स्पॉटों पर अधिक हादसे होते हैं। सड़कों के किनारे उगी झाडि़यां, टूटे पड़े चिह्न और विभिन्न मार्गों पर बने अवैध कट हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। इसके अलावा जिले में निर्धारित किए गए ब्लैक स्पॉट अर्थात अंधे मोड़ों पर भी अभी तक वाहन चालकों की सुरक्षा पुख्ता नहीं की गई है।

गौरतलब है कि जिले में 11 स्थानों पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां सर्दी के मौसम में धुंध के कारण सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें तितरम मोड़, पाडला रोड बाइपास, करनाल-कैथल चौक, सेक्टर 19 व 20 को ढांड रोड पर जोडऩे वाला मार्ग, विश्वकर्मा चौक, तेजी मान चौक, ढांड रोड चौक, अंबाला रोड बाइपास चौक, अनाज मंडी चीका चौक, कलायत का कैंची चौक, ढांड में पंचमुखी चौक, गांव पाडला का मुख्य चौक व कांगथली से सीवन की ओर आने वाला रास्ता शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा भी कई ऐसे स्थान हैं, जहां दुर्घटना का अंदेशा रहता है। इन जगहों पर हर वर्ष दर्जनों की संख्या में दुर्घटनाएं होती हैं।

शहर के अंदर और शहर को गांवों से जोड़ने वाले ज्यादातर मार्ग ऐसे हैं, जिन पर बने तीव्र मोड़ पर पेड़-पौधों की टहनियों और झाडिय़ों के कारण सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते हैं। इस कारण लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर पहले हुई प्रशासनिक बैठकों में भी ये मुद्दे उठते रहे हैं, लेकिन महीनों का समय बीतने के बाद भी अभी तक ये कार्य अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात थाना एसएचओ राजकुमार ने बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित ब्लैक स्पॉट पर सड़क सुरक्षा के तहत यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। इसके अलावा जो कार्य अन्य विभागों द्वारा किया जाना है, उन्हें भी इस बारे में कहा गया है। पुलिस का प्रयास है कि धुंध के मौसम में भी वाहनों चालकों को सफर के दौरान दिक्कतें न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed