{"_id":"5f4a8f378ebc3e0bff38173d","slug":"all-private-bus-started-to-sunday-kaithal-news-knl42413013","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सड़कों पर दौड़ेंगी सभी प्राइवेट बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सड़कों पर दौड़ेंगी सभी प्राइवेट बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बसों के बाद अब जिले की सभी निजी बसों का संचालन रविवार से आरंभ हो रहा है। इसके लिए हेड ऑफिस से शनिवार को आरटीए विभाग को आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं रोडवेज बसों के साथ-साथ अब सभी प्राइवेट बसों के संचालन के लिए टाइम टेबल रोडवेज विभाग ने भी तैयार कर लिए है। बूथों पर बसों की कमी से जूझ रहे यात्रियों को इससे काफी फायदा होगा। जिले में इस समय 92 प्राइवेट बसें है। साथ ही लगभग 100 से अधिक रोडवेज बसें ऑनरूट हैं। अब जिले में सभी प्राइवेट और रोडवेज बसों का परिचालन एक साथ होने से होने से एक तरफ जहां यात्रियों को फायदा होगा, वहीं प्राइवेट बस के संचालकों को भी राहत मिलेगी और आमदनी में इजाफा होगा।
कोविड-19 को लेकर सावधानी जरूरी
प्राइवेट बसों में बिना मास्क के यात्री यात्रा नहीं कर सकेंगे। बसों की साफ-सफाई की तरफ विशेष ध्यान देना जरूरी है। रोजाना आरटीए कार्यालय की तरफ से बसों की जांच की जाएगी।
आरटीए सचिव शीशपाल बताया कि सभी प्राइवेट बस चलाने के आदेश आ गए हैं। बसों में परिचालक व चालक को बिना मास्क के बस चलाने की अनुमति नहीं है।