फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Workers protest garbage collection; municipal team returns.

कर्मियों ने किया कचरा उठाने का विरोध : नगर पालिका की टीम लौटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Workers protest garbage collection; municipal team returns.
प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे कचरा उठान का विरोध करते हुए कर्मचारी।
गुहला-चीका। नगर पालिका कर्मचारी संघ, अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही प्रदेश स्तरीय हड़ताल का 32वां दिन रहा। चीका में देर रात को शहीद ऊधम सिंह चौक पर सफाई करने पहुंचे प्रशासनिक अमले का सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया। सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच शहर में कचरा उठवाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। रात को प्रशासन सड़कों से कचरा हटाने के लिए पहुंचा था। जैसे ही सफाई कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कचरा उठाने का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

नगर पालिका ब्लॉक यूनियन प्रधान पिरथी राम ने कहा कि कूड़ा उठाने की सूचना मिलने पर वे घटनास्थल पर गए थे। इसके बाद कर्मियों ने विरोध को देखते हुए कचरा उठाना बंद कर दिया और वाहनों को लेकर वापस चले गए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वे न तो खुद सफाई करेंगे और न ही किसी को सफाई करने देंगे। इस अवसर पर यूनियन वरिष्ठ उप प्रधान चिंतो देवी, अनिल कुमार, सागर कुमार, जयप्रकाश, सुरेश, बलजीत, मनोज कुमार और चरण दास मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंदगी से अटी शहर की सड़कें
दूसरी ओर शहर में सफाई न होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। शहर की करीब आधी सड़कों पर कचरा फैला हुआ है। शहर के तंग बाजारों में कचरे के कारण लोगों को निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा जिससे शहर में जाम की स्थिति पैदा हो रही है।

प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे कचरा उठान का विरोध करते हुए कर्मचारी।

प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे कचरा उठान का विरोध करते हुए कर्मचारी।

प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे कचरा उठान का विरोध करते हुए कर्मचारी।

प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे कचरा उठान का विरोध करते हुए कर्मचारी।

प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे कचरा उठान का विरोध करते हुए कर्मचारी।

प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे कचरा उठान का विरोध करते हुए कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed