{"_id":"6a9db6bff0613105dc0aeec5","slug":"402-students-took-the-mathematics-olympiad-exam-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154745-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 402 विद्यार्थियों ने दी गणित ओलंपियाड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 402 विद्यार्थियों ने दी गणित ओलंपियाड की परीक्षा
विज्ञापन
इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन मैथमेटिक्स की परीक्षा देते हुए विद्यार्थी। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। विद्यार्थियों में गणितीय प्रतिभा और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में रविवार को इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन मैथमेटिक्स परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए जिले में 467 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 402 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति 86.08 प्रतिशत रही।
उपायुक्त की ओर से विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में सहयोग देने के लिए पुस्तकें, पेन और अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई। इसका उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध करवाना और उन्हें गणित के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। जिला नोडल अधिकारी छतरपाल ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। केंद्र प्राचार्यों की ओर से विद्यार्थियों के लिए शांतिपूर्ण और परीक्षा के अनुकूल वातावरण तैयार किया गया था।
जिला नोडल अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाना परीक्षा की सफलता के लिए जरूरी है। जिले में विद्यार्थियों की प्रतिभा पहचानने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
किस केंद्र पर कितने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
जिले में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। गोल्डन स्टार स्कूल, बात्ता में पंजीकृत सभी 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस केंद्र पर 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं जीएमएसएसएस राजौंद में 30 में से 29, जीएमएसएसएस कलायत में 47 में से 40, जीएसएसएस गुहला में 60 में से 55 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार जीजीएसएसएस जाखौली अड्डा, कैथल में 185 में से 151 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम में 100 में से 83 और जीएमएसएसएस सीवन में 15 में से 14 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।