{"_id":"6a9db658e6eff72f910904c7","slug":"today-is-the-last-chance-for-iti-admissions-on-the-spot-admissions-will-be-held-for-vacant-seats-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154751-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईटीआई में दाखिले का अंतिम मौका आज, रिक्त सीटों पर होंगे ऑन द स्पॉट दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईटीआई में दाखिले का अंतिम मौका आज, रिक्त सीटों पर होंगे ऑन द स्पॉट दाखिले
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिले के लिए पहुंचे विद्यार्थी। आईटीआई
कैथल। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों यानी आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विभिन्न आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए सोमवार को अंतिम अवसर है। रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले किए जाएंगे। विद्यार्थियों को उपलब्ध सीटों और ट्रेड के अनुसार विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर सीट आवंटित की जाएंगी।
जिले की विभिन्न राजकीय आईटीआई में करीब 200 सीटें रिक्त हैं। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को विभागीय पोर्टल से अपना मेरिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि विद्यार्थी मेरिट कार्ड को सुबह 11 बजे तक संबंधित आईटीआई में जमा करवाएं, ताकि मेरिट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया पूरी की जा सके। अंतिम दिन होने के कारण आईटीआई में विद्यार्थियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर संस्थान में पहुंचकर उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी प्राप्त करें और दाखिला प्रक्रिया पूरी करें।
दाखिला प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को रिक्त सीटों के अनुसार उपलब्ध ट्रेड का चयन करने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मेरिट तैयार कर विद्यार्थियों को सीट आवंटित की जाएगी। आईटीआई प्रबंधन की ओर से अंतिम चरण के दाखिलों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
मिशन एडमिशन अभियान से बढ़ा रुझान
जिले में 2 जुलाई से मिशन एडमिशन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान युवाओं में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के प्रति रुझान देखने को मिला है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में दाखिला लेकर रोजगारपरक प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। आईटीआई से प्रशिक्षण लेने के बाद युवाओं के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर भी उपलब्ध होते हैं।
9 राजकीय और 10 निजी आईटीआई संचालित
जिले में वर्तमान में 9 राजकीय और 10 निजी आईटीआई संचालित हैं। इनमें विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।