{"_id":"036f1bb3f292862756e83c6301f6e978","slug":"accident-ktl-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर ली लिफ्ट, हादसे में चली गई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर ली लिफ्ट, हादसे में चली गई जान
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से पति के साथ दवा लेने गई महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। दंपति अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे को साथ लेकर राजौंद से दवा लेने गया था। इसी बीच गांव माजरा के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में महिला सड़क पर जा गिरी। साइड से निकल रही ट्राली के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
गांव रोहेड़ा निवासी प्रेम शर्मा ने बताया कि वह और उसकी पत्नी संतोष (30) अपने घर रोहेड़ा से दवा लेने के लिए राजौंद गए थे। दवा लेने के बाद एक मोटरसाइकिल चालक को हाथ देकर लिफ्ट मांगी। मोटरसाइकिल चालक ने लिफ्ट दे दी। राजौंद से गांव की तरफ रवाना हो गए।
माजरा गांव से कुछ आगे चलकर सामने से आ रहे मोटरसाइकिल चालक को देखकर संतुलन बिगड़ गया। संतोष सड़क पर जा गिरी। इसी बीच वह साइड से जा रहे रही ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजौंद लाया गया, वहां से उसे कैथल रेफर कर दिया। कैथल पहुंचने पर चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक संतोष के पति प्रेम के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया है।