{"_id":"5fd906e68ebc3e3d92219cbb","slug":"accident-kaithal-news-knl542665101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग अलग तीन सड़क हादसों में सोमवार को एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में खुशहाल माजरा निवासी रवि ने बताया कि 14 दिसंबर को उसका भाई गुरदीप सिंह सीवन सेलर में ड्यूटी पर जा रहा था। नई अनाज मंडी चीका के पास अज्ञात वाहन चालक ने उसके भाई को टक्कर मार दी। जिसमें उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले मेें अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इसी प्रकार से पुलिस को दी शिकायत में फरियाबाद निवासी अंकुश ने बताया कि वह बारहवीं कक्षा में पढ़ता है। 13 दिसंबर को वह अपने ताऊ के लड़के दलशेर के साले सुनील व उसकी भाभी मोनू के साथ राजौंद जा रहे थे। सुबह सवा आठ बजे जब वे पेट्रोल पंप का पास पहुंचे तो एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें उन तीनों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
तीसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में खनौरी क्षेत्र के गांव गलाडी निवासी अमृत ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। तीन दिसंबर को वह अपने दोस्त बलदेव निवासी खनोरी खुर्द के साथ बाइक से किसी काम के लिए गाव बालू जा रहे थे। प्रीतम गैस एजेंसी के पास पहुंचे तो कैंची चौक कलायत की तरफ से आई गाड़ी के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर दे मारी। जिसमें उन दोनों को गंभीर चोटें आईं। लोगों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से उन्हें कैथल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।