फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अनाज मंडी में बिका बासमती धान 4350 रुपये प्रति क्विंटल तक

अनाज मंडी में बिका बासमती धान 4350 रुपये प्रति क्विंटल तक

Sun, 09 Dec 2018 12:02 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में बिका बासमती धान 4350 रुपये प्रति क्विंटल तक
अनाज मंडी में बिका बासमती धान 4350 रुपये प्रति क्विंटल तक
विज्ञापन

फोटो संख्या-32
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पूंडरी की अनाज मंडी में शनिवार को तेजी देखने को मिली और यह धान लगभग 4350 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। अनाज मंडी पूंडरी में इस समय बासमती धान का सीजन चला हुआ है और यह धान बाहर के राईस मिलरों द्वारा खरीद किया जा रहा है। शनिवार को बासमती धान की आवक कम थी और इस धान को लेने वाले अधिक थे, इसलिए इस धान में 50 से 100 रुपये की तेजी रही और यह धान ऊंचे में लगभग 4350 रुपये तक बिका। तेजी के कारण खरीददार धान के ट्राली के पीछे देखे गए और ट्राली का डाला खुलते ही धान बिक गया। वहीं जिन किसानों ने अपने धान को तेजी के चक्कर में रोका हुआ था उनकी उम्मीद भी जागी है कि शायद अब यह धान फिर से तेजी का रूख पकड़ेगा और यह धान कम से कम 4500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच ही जाएगा। उल्लेखनीय है कि चल रहे सीजन के दौरान अब तक यह धान ऊंचे में 4425 तक बिक चुका है। अनाज मंडी प्रधान बाबूराम मूंदड़ी ने बताया कि मंडी में अभी बासमती धान का सीजन दिसंबर माह पूरा चलेगा। मंडी में इस समय लगभग 20 हजार बोरी बासमती धान की तिरपालों की नीचे ढकी पड़ी हैं और कई किसानों ने बासमती धान को घरों में भी रोका हुआ है और ये सब किसान इस धान की तेजी के चक्कर में है और इसका कारण 1509 धान में भी सीजन के दौरान तेजी आना रहा है। 1509 धान सीजन की शुरूआत में 2200 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका था और बाद में इस धान में 800 रुपये की तेजी आ गई है और यह 3000 रुपये तक पहुंच गया था और शायद इसी उम्मीद के चलते किसान यह सोचते हैं कि बासमती धान में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed