फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बारदाना न मिलने से खफा किसानों ने हैफेड के गेट पर ताला जड़ किया प्रदर्शन

बारदाना न मिलने से खफा किसानों ने हैफेड के गेट पर ताला जड़ किया प्रदर्शन

Sat, 27 Apr 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
बारदाना न मिलने से खफा किसानों ने हैफेड के गेट पर ताला जड़ किया प्रदर्शन

विज्ञापन

कलायत। हैफेड खरीद एजेंसी द्वारा बारदाना उपलब्ध न करवाने के चलते किसानों व व्यापारियों ने सरकार व हैफेड प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी कर गोदाम के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। मुख्य गेट पर ताला जडने के कारण गेहूं से लदे ट्रकों की कतार लग गई। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पुलिस बल भी बुलाया गया। नारेबाजी कर धरना दे रहे किसान ओमप्रकाश, सलिंद्र, आर्यन, पवन कुमार, सुखबीर, रवि, विनोद कुमार, कंवरभान आदि का कहना था कि किसानों द्वारा खून पसीना एक करके खेतों में फसलों को तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब फसल को मंडी में लाया जाता है तो किसान खरीद एजेंसियों द्वारा की जाने वाली मनमर्जी के चलते परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसी का यह कत्र्तव्य बनता था कि गेहूं के सीजन के शुरू होने से पहले ही उसे सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ खाली बारदानें की भी समुचित व्यवस्था करनी चाहिए थी। हैफेड द्वारा खाली बारदाना उपलब्ध करवाए जाने में जिस प्रकार सीजन शुरू होने के साथ ही परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधी अधूरी सुविधाओं के साथ गेहूं खरीदने मंडी में आई हैफेड खरीद एजेंसी से पिछले कई दिनों से बारदाना की मांग की जा रही है ताकि मंडी के बाहर व अंदर तुलाई की बाट जोह रही गेहूं की फसल की भराई की जा सके। उन्होंने कहा कि अब तक यही आश्वासन दिया जा रहा है कि आज बारदाना उपलब्ध करवा दिया जाएगा मगर मांग पूरी नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि आज तब तक हैफेड से वापिस नहीं जाएंगे जब तक उन्हें खाली बारदाना उपल्बध नहीं होता। इसके लिए व्यापारियों द्वारा खाली बारदाने की 30 गांठे उपलब्ध करवाए जाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि सरकार को भी इस पर संज्ञान ले लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। पुलिस ने किसानों व व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया मगर वे अपनी मांग पर अड़े रहे कि खाली बारदानें पर अड़े रहे। किसानों ने कहा कि उन्हें यहां गेहूं की संभाल करनी पड़ रही है वहीं दूसरी ओर खेतों में तूड़ा बनाने का कार्य बीच में ही पड़ा है। रात को किस प्रकार बिताया जा रहा है वे ही जानते है, इसलिए खाली बारदानें लिए बगैर यहां से जाने का सवाल ही नहीं उठता। किसानों व व्यापारियों की मांग को पूरा करते आखिरकार हैफेड ने 20 गांठ देने का आश्वासन दिया तभी गेट खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed