फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अनाज मंडी में स्थिति जस की तस, नहीं सुधरे हालात

अनाज मंडी में स्थिति जस की तस, नहीं सुधरे हालात

Fri, 26 Apr 2019 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में स्थिति जस की तस, नहीं सुधरे हालात

विज्ञापन
कैथल। अनाज मंडियों में बारदाने की समस्या जस की तस जारी है। जैसे-तैसे चल रही खरीद प्रक्रिया को अधिकारी सिरे चढ़ा रहे हैं। लेकिन उठान, भुगतान व बारदाने के संकट के बीच आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी से उठान के लिए रिश्वत वसूली जा रही है। आढ़ती एसोसिएशन ने रिश्वत के विरोध में डीएफएससी से मुलाकात की। आढ़तियों का कहना है कि वे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

उठान में वसूली जा रही रिश्वत को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं आढ़ती
जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि उठान में रिश्वत वसूली जा रही है। तीन से चार रुपये कट्टा लिया जा रहा है। गेहूं खरीद को लेकर आढ़तियों को भुगतान नहीं किया जा रहा। बारदाना ना के बराबर है। आढ़तियों की परेशानियां जारी हैं। वे लगातार अधिकारियों से मिल रहे हैं। कैथल मंडी के प्रधान शमशेर मित्तल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें बारदाने के संकट पर चर्चा की गई। डीएफएससी से मिलकर उठान में वसूली जा रही रिश्वत की राशि पर रोक की मांग की गई है। आढ़तियों का फैसला है कि यदि एक-दो दिन तक सुनवाई नहीं हुई तो आढ़ती कोई ना कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल ने कहा कि ना तो बारदाना, ना उठान, ना भुगतान। आढ़ती डीएफएससी से मिले, कोई सुनवाई नहीं। एक गांठ तक नहीं मिल पाई है दो दिनों से। भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उठान के लिए 4 से 5 रुपये प्रति कट्टा रिश्वत वसूली जा रही है। खुद प्रधान होते हुए उन्हें तीन दिन से एक भी गाड़ी नहीं मिली। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिक्स दुकानों से ही माल उठवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर उठान ना हो पाने के कारण नई अनाज मंडी क्षेत्र में ही 7 लाख से अधिक कट्टे खुले आसमान के नीचे पड़े हुए हैं।
डीसी ने मांगी उठान में रिश्वत के मामले की रिपोर्ट, आढ़ती ने सीएम विंडो में दी शिकायत:-डीसी डा. प्रियंका सोनी ने रिश्वत वसूली मामले में डीएफएससी से रिपोर्ट मांगी है। वहीं इस संबंध में आढ़ती ने सीएम विंडो में भी शिकायत दी है। जिसमें कहा गया है कि पुलिस ने दो ट्रकों को पकड़वाने के बावजूद पुलिस ने ठेकेदार से मिलीभगत करके ट्रकों को छोड़ दिया। जिसके सारे सुबूत व वीडियो उनके पास हैं।
डीएफएससी वरिंद्र सिंह ने कहा कि बारदाने के लिए शुक्रवार को रैक मिल जाएगा। इसके बाद समस्या नहीं रहेगी। रही बात उठान की, उसके संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। डीसी महोदया ने जो रिपोर्ट मांगी थी, उसके लिए आढ़ती के ब्यान दर्ज नहीं हो पाए।

सचिव मार्केट कमेटी दलेल सिंह ने कहा कि खरीद एजेंसियों को खाली पड़ी तीसरी अनाज मंडी की जगह में स्टॉक लगाने के लिए जगह किराये पर दे दी है। उम्मीद है कि अब उठान में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed